22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मासूम लड़ रहा जिंदगी और मौत की लड़ाई, लोगों जमकर लगाई फटकार

Highlights -परिजनों का कमिश्नरी पर हंगामा -2 लाख मुआवजे की मांग -बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Oct 29, 2020

o2902.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। बिजली विभाग की लापरवाही पर मासूम के परिजनों का कमिश्नरी पर हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग की। बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही से थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक मासूम भाई के साथ खेलते-खेलते घर के सामने लगे बिजली के खंभे के पास पहुंच गया। जिसमें करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आकर वो झुलस गया।

परिजन विभाग के अफसरों की लापरवाही से बच्चे का झुलसना बता रहे हैं। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आज परिजनों ने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग करते हुए कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है की इसी क्षेत्र में पहले भी खंभों में उतरे करंट से दो मवेशियों की मौत हो गई थी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी अफसरों से इस समस्या को बताकर सुधरवाने की मांग की थी। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। लोगों की तरफ से इसकी जानकारी देने के बाद भी बिजली विभाग की टीम ने सुधार नहीं कराया। खासकर बारिश के बाद जमीन गीली होने पर खंभे में फैले करंट का असर होता है। मासूम के परिजनों का कहना था की उनके पास इलाज के भी पैसे नहीं है।