2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में तीन दिन से लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी, पकड़े आरोपियों को फांसी की मांग…

कस्बा फलावदा का मामला, बच्ची का शव मिला खेत में, दुष्कर्म का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 Mar 2018, 10:48 PM IST

meerut

मेरठ। फलावदा कस्बे में चल रहे उर्स मेले से तीन दिन पूर्व यहीं की निवासी छह वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसका शनिवार सुबह गडीना मार्ग पर ईख के खेत में नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। खेत में काम रही महिला मजदूरों ने शव को देख कर मृतका बालिका के परिजनों को बुलवाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने लगे, लेकिन मृतक बालिका के परिजनों और हिंदू संगठन के लोगों ने शव को नहीं उठने दिया। इस कारण फलावदा एसओ जनक सिंह ने एसपी देहात सीओ मवाना एवं एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव तहसीलदार को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। इसमें कई आला अधिकारी और कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार की इस उपलब्धि के बारे में क्या कहेंगे, यह नेशनल हाइवे है!

कड़ी कार्रवार्इ आैर मुआवजे की मांग

सभी लोग मृतक बालिका के हत्यारोपियों को फांसी की सजा और परिजनों को मुआवजा और सरकारी जमीन से पट्टा दिए जाने की मांग पर कर रहे थे। लोगों की मांग थी कि कस्बे में चल रहे उर्स मेले को पूर्ण रूप से बंद किया जाए। मौके पर पहुंचे एसपी देहात और भाजपा विधायक दिनेश खटीक के आश्वासन पर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने फिलहाल पांच लाख का मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। सभी मांगों को स्वीकार करते हुए आश्वासन देकर लोगों को बड़ी मुश्किल से शांत किया। इस संबंध में मृतक बालिका के पिता ने योगेश पुत्र भगवान दास अलीगढ़, पप्पू पुत्र कलवा कानपुर और हिंडोला के मालिक विनोद उर्फ मामा के खिलाफ हत्या एवं बलात्कार पास्को एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ेंः कोर्ट मैरिज करने के बाद पुलिस से सुरक्षा मांगने गए थे, परिजनों के साथ हुर्इ एेसी मुलाकात...

दो आरोपियों को जेल भेजा

एसओ जनक सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आरोपी मेले में बड़े हिंडोले पर लेवर का काम करते हैं। दोनों आरोपियों ने बालिका को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अगवा करके अज्ञात स्थान पर ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। जबकि दो दिन तक लगातार मेले के आसपास खेत में पुलिस ने बालिका को काफी तलाश किया, लेकिन आज सुबह गडीना मार्ग पर ईख के खेत में बालिका का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। शव मिलने की सूचना कस्बे में और क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिससे घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ पहुंचने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस शव को जबरदस्ती उठाकर बिना पंचनामा भरे अन्य स्थान पर ले गए। जिसको लेकर महिलाओं व पुरुषों ने कड़ा विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा करते हुए शव छीनने का प्रयास किया और पुलिस की गाड़ी के आगे अड़ गए।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी गाजियाबाद में आैर मेरठ में भाजपा विधायक पर हमला

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश