6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mission 2019: कांग्रेस अब संघ की शाखाओं को जवाब देने के लिए करने जा रही यह काम

कार्यक्रमों के लिए कांग्रेस सेवा दल निभाएगा अहम भूमिका  

2 min read
Google source verification
meerut

Mission 2019: कांग्रेस अब संघ की शाखाओं को जवाब देने के लिए करने जा रही यह काम

केपी त्रिपाठी, मेरठ। कांग्रेस ने अब संघ की शाखाओं को जवाब देने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस अब राज्य के सभी जिलों में ऐसा काम करने जा रही है, जिससे वह संघ की प्रतिदिन लगने वाली शाखा को टक्कर दे सकेगी। यह कहना है कांग्रेसी जनआंदोलन कमेटी के प्रदेश सहसंयोजक और मेरठ कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का। उन्होंने बताया कि अब संघ की शाखाओं के जवाब में कांग्रेस सेवा दल को उतारा गया है। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता अब प्रदेश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थलों पर ध्वज-वंदन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस को आम लोगों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उनका कहना है कि आरएसएस अपनी शाखा के माध्यम से लोगों को भाजपा से जुड़ने का आह्वान करती है। ध्वज वंदन कार्यक्रम में लोगों को एकत्र कर उनके साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा दल इस कार्यक्रम को मासिक आयोजन के तौर पर आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ेंः कैराना के परिणाम के बाद भाजपा के इस गढ़ में भी मंडराने लगा है यह खतरा

महीने के अंतिम रविवार को होगा आयोजन

ध्वज वंदन कार्यक्रम प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने के लिए आयोजन के पहले निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः भाजपा सरकार के राज में नहीं सुरक्षित पार्टी के नेता ही, इस नेत्री ने लगार्इ एसएसपी से गुहार

गांधी ने शुरू किया था ध्वज वंदन

अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि ध्वज वंदन कार्यक्रम एक दशक पुराना कार्यक्रम है। इसको आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जी ने शुरू किया था। इसके आयोजन आजादी मिलने के बाद तक होते रहे। यह कार्यक्रम उस दौरान सार्वजनिक स्थल पर होता था। मेरठ में ध्वज वंदन कार्यक्रम बुढ़ाना गेट के पास अशोक की लाट पर होता था। जहां पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया करता था और वहीं पर आम लोग एकत्र होकर ध्वज वंदन कार्यक्रम में शामिल होते थे। इसमें सभी वर्गों के लोग होते थे।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने मिशन 2019 के लिए की है जबरदस्त तैयारी, जानिए 25 जून से क्या-क्या करने जा रही पार्टी

ध्वज वंदन सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल

उन्होंने बताया कि ध्वज वंदन कार्यक्रम सांप्रदायिक सदभावना की मिसाल हुआ करता था। अब भाजपा सरकार सांप्रदायिक सदभाव को तोड़ने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस सेवा दल का ध्वज-वंदन कार्यक्रम अब सांप्रदायिक सदभाव कायम करने के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक डा. प्रमोद पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम को आखिरी रविवार को सभी जिला-शहर इकाइयों को आयोजन के लिए कहा गया है। इसका अगला आयोजन रक्षाबंधन के दिन होगा। जानकारों की मानें तो 2019 के चुनाव के मद्देनजर इस कार्यक्रम को कांग्रेस की नीतियों का प्रचार और लोगों से अधिक से अधिक संपर्क कर माहौल कांग्रेस के पक्ष में बनाने के लिए किया जा रहा है।