
Manosoom 2023 Up weather forecast: मेरठ और आसपास के जिलों में देर रात से शुरू हुई बारिश शाम तक जारी थी। पश्चिम यूपी और एनसीआर में आने वाले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून ने तय समय पर दिल्ली एनसीआर और पश्चिम यूपी में एंट्री की है। इससे पहले 21 जून 1961 को ऐसा हुआ था। जब मानसून ने निर्धारित दिन दिल्ली और पश्चिम यूपी के जिलों में प्रवेश किया था।
इस समय उत्तराखंड से लेकर पश्चिम यूपी तक बारिश हो रही है। मेरठ में देर रात से शुरू हुई बारिश शाम तक जारी थी। ऐसे ही हालात दिल्ली-एनसीआर में हैं। दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं लोगों को उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तेज बारिश और हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि पश्चिम यूपी के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। बिजली कड़क रही है। इसे प्री-मानसून बारिश भी कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि मानसून एनसीआर में आंशिक रूप से प्रवेश कर गया है। इसके प्रभाव से गरज के साथ बारिश जारी है।
इससे तापमान गिरने के साथ ही लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिन में तेज बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के कहना है कि अगले कुछ दिन बारिश जारी रहेगी। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि एनसीआर में मानसून तय समय 25 जून को एंट्री कर गया। इससे पहले 21 जून 1961 को ऐसा हुआ था। उसके बाद अब ऐसा पहली बार हुआ है। जब दिल्ली एनसीआर में मानसून अपने तय समय में पहुंचा है।
डा. एन सुभाष ने बताया कि पूर्वी और मध्य मानसून की गतिविधियां तेज होने से उत्तर भारत सहित दिल्ली में मानसून बारिश पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि इस बार मई में उत्तर भारत में लू नहीं चली। जबकि जून में लू की स्थिति एक बार भी नहीं बनी। अब जून 2023 के बचे पांच दिनों में तेज बारिश होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं होगा।
जून में कम बारिश का कोटा इन पांच दिनों में होने वाली बारिश पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि मानसून पूर्वी यूपी में भी पहुंच गया है। इसके बाद जल्द यह उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। विभाग के अनुसार हल्की से तेज बारिश का दौर 30 जून तक रहेगा। इस दौरान तापमान घटता बढ़ता रहेगा। 25 जून को तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि 26 जून को तापमान बारिश की वजह से 32 डिग्री पहुंच जाएगा।
Published on:
25 Jun 2023 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
