
monsoon 2022 update : मानसून की रफ्तार हुई कम, जानिए अब कब से शुरू होगी झमाझम बारिश
monsoon 2022 update पूरे पश्चिमी उप्र में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। आसमान से इस समय आग बरस रही है। अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। गत रविवार के बाद आज सोमवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। आग उगलती गर्मी से लोग परेशान हैं। सूर्य देव के रौद्र रूप आम लोगों को परेशान कर रहा है। एक जून से शुरू हुई भीषण गर्मी से अभी तक किसी प्रकार की कोई राहत नहीं है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। लेकिन हाल फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा था। यह सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार को का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा था। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। आज सोमवान को मौसम साफ रहेगा। आज सोमवार को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रहेगा।
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते उत्तरी भारत के पूर्वी उप्र और पश्चिमी उप्र में मानसून देरी से आएगा। उन्होंने बताया कि मानसून 18 जून तक इन इलाकों में पहुंच सकता था। लेकिन अब ये दो तीन दिन देरी से उप्र में प्रवेश करेगा। मेरठ में गर्मी इस बार भीषण पड़ रही है। जून का पहला पखवाड़ा बीतने में दो दिन बचे हैं और तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
Published on:
13 Jun 2022 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
