14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: सावन का महीना शुरू होते ही यहां हुर्इ झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत

बुधवार को भगवान इंद्र ने दिखाई महानगरवासियों पर ऐसी कृपा

Google source verification

मेरठ। आषाढ़ महीने में कम बारिश से हलकान हो रहे महानगर को सावन महीने के शुरूआती पहले दिन बारिश ने तरबतर कर दिया है। जिसके कारण महानगर के हर क्षेत्र में सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश के कारण महानगर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी भर गया। सुबह बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष अब तक लगभग 120 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार दो वर्ष से सामान्य से कम बारिश को लेकर जिले में पानी की स्थिति इस वर्ष गर्मिंयों में भयावह हो गई है। जिसके कारण जिले के अधिकांश ब्लाक में भूजल काफी नीचे तक चला गया। इसको लेकर सेंट्रल की टीम भी आई थी। जिसने गिरते भूजल पर एक रिपोर्ट भी तैयार की थी। पूरे देश में मानसून के सक्रिय होने के बावजूद मेरठ में पानी का कम गिरना चिंता का विषय बन गया था। मंगलवार को भी इसी तरह से बादल छाए रहे। रह-रहकर बारिश होती रही। मंगलवार की दोपहर से बरस रहे पानी ने आज सावन के पहले दिन फिर तेजी दिखाई। आज सुबह से ही जिले के लोगों को बारिश ने तरबतर कर दिया। सुबह करीब पांच बजे से हुई बरसात रूककर जारी थी। मौसम विभाग के अनुसार आज और आने वाले दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा। डीएमओ डा. सत्यप्रकाश ने लोगों को बरसात में अपने सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बरसात में कही भी पानी न भरने दें। इससे मच्छरों के पनपने का खतरा बना रहता है। जो कि बीमारी को दावत देते हैं। उन्होंने कहा कि घर में कूलर, और बर्तनों को साफ कर रखे। घर के आसपास अगर पानी भर रहा है तो उसको साफ करें। पानी को रूकने न दें। खाना खाते समय अपने हाथों को धोए। जब भी बाहर से आए पैरों को पानी से धो लें। इसके बाद ही घर के भीतर घुसें। उन्होंने बताया कि सावधानी ही बीमारियों से बचाव का एकमात्र उपाय है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..