19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mulayam Singh Yadav Death …जब मुलायम सिंह ने खुद किया मेरठ के विक्टोरिया पार्क का चयन

Mulayam Singh Yadav Death आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मेरठ से जुड़ाव था। मेरठ ही नहीं पूरे प्रदेश की भौगोलिक स्थित और एक—एक गांव के बारे में मुलायम सिंह यादव को जानकारी थी। सन 1967 से मुलायम सिंह यादव से जुड़े रहे पूर्व वरिष्ठ सपा नेता गोपाल अग्रवाल का कहना है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन की सूचना से वो काफी आहत हैं। उन्होंने एक राजनीतिक मार्गदर्शक खो दिया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 10, 2022

...जब मुलायम सिंह ने खुद किया मेरठ के विक्टोरिया पार्क का चयन

...जब मुलायम सिंह ने खुद किया मेरठ के विक्टोरिया पार्क का चयन

Mulayam Singh Yadav Death पूर्व वरिष्ठ सपा नेता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव वाकई एक जमीनी नेता के रूप में जाने जाते थे। मुलायम सिंह यादव जब हेलीकाप्टर से चलते थे तो नीचे देखकर ये बता दिया करते थे कि कौन से गांव के ऊपर से उड़ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव को मेरठ से भी काफी गहरा लगाव रहा था। गोपाल अग्रवाल एक संस्मरण को याद कर बताते हैं कि वर्ष 2006 में मेरठ में 30,31 अक्टूबर और एक नवंबर को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। गोपाल अग्रवाल बताते हैं कि इस सम्मेलन की कमान मुलायम सिंह यादव ने उनको सौंपी थी।

सम्मेलन के लिए मेरठ में किसी बड़े मैदान का चयन होना था। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मेरठ के कई बड़े मैदानों के नाम सम्मेलन के लिए बताए। लेकिन मुलायम सिंह यादव हर मैदान की भौगोलिक स्थित और आम लोगों को होने वाली परेशानी को गोपाल अग्रवाल को बताकर जगह को नकार देते थे। अंत में जब गोपाल अग्रवाल ने मुलायम सिंह यादव को मेरठ के ऐतिहासिक विक्टोरिया पार्क का नाम समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय सम्मेलन के लिए सुझाया तो वो इसे लिए तुरंत तैयार हो गए। गोपाल अग्रवाल बताते हैं कि मेरठ विक्टोरिया पार्क के बारे में मुलायम सिंह यादव ने पूरी स्थिति को लखनऊ से बैठे—बैठे ही बता दिया था।

यह भी पढ़ें : Mulayam Singh Yadav Death : कभी सपा में रहे इन भाजपा विधायक और एमएलसी ने मुलायम सिंह के निधन पर कही ये बात


बता दें कि समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव पिछले एक हफ्ते से हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। जहां पर आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। मुलायम सिंह यादव कुश्ती के मजे हुए पहलवान थे। वह पेशे से अध्‍यापक भी रहे। मुलायम सिंह ने लोहिया आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। मुलायम सिंह यादव ने चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। मुलायम सिंह यादव को राजनीति अखाड़े का पहलवान भी कहा जाता था।