मेरठ। शराब पीने के बाद 80 रुपये मांगने आैर नहीं देने पर पैसे मांगने वालों ने र्इंटों से कुचलकर हत्या कर दी आैर शव केसरगंज चौकी के सामने परिषदीय विद्यालय परिसर में फेंक दिया। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी मरने वाली की अंगूठी पहचान लिए जाने से हुर्इ। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया आैर इन्होंने जो घटना बतार्इ, उससे हर कोर्इ हैरान रह गया। चार अप्रैल को स्कूल परिसर में गांव पनवाड़ी निवासी अमित कुमार का शव मिला था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना का खुलासा किया।