
मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू भाइयों को बांधी राखी।
Raksha Bandhan : आज रक्षा बंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन ले रही हैं। वहीं आज मेरठ में मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और अपने हिजाब की सुरक्षा का वचन लिया। मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आज मुस्लिम महिलाएं एकत्र हुईं और उन्होंने रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान पार्क में आने जाने वाले हिंदू भाइयों को मुस्लिम महिलाओं ने राखी बांधी। मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनको मिठाई खिलाई। वहीं हिंदू भाइयों ने मुस्लिम बहनों को उपहार भेंट किया। हिंदू भाइयों को राखी बांधने वाली मुस्लिम महिला ईशा ने कहा कि आज देश में बहुत गलत माहौल चल रहा है। इस समय हिंदू और मुस्लिम को बांटने की कोशिश की जा रही है।
ईशा ने कहा कि हम अपने भाइयों को राखी बांधकर अपने हिजाब और अपनी रक्षा का वचन लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं और अपने हिंदू भाइयों को राखी बांधते हैं। त्योहार को हिंदू—मुस्लिम के बीच ना बांटा जाए। देश में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदुस्तानी है वो चाहे हिंदू हो मुसलमान।
हिंदू परिवारों के साथ मुस्लिम परिवार भी रक्षाबंधन पर्व मनाते हैं। आज इस मौके पर शहर में सांप्रदायिक सौहार्द हिंदू मुस्लिम एकता की झलक देखने मिली। इस दौरान मुस्लिम महिला रेशमा खान ने कहा कि राखी तो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इसमें संप्रदायिकता को सामने नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने हिंदू भाइयों से यहीं उम्मीद करते हैं कि देश में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है उसमें वो हमारी रक्षा करने का संकल्प लें।
Published on:
31 Aug 2023 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
