25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, 17 निगम में 8 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए महापौर, पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई। माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव तारीख का एलान कर दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 05, 2022

यूपी नगर निकाय चुनाव आरक्षण सूची जारी, 17 निगम में 8 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

मेरठ और प्रयागराज महापौर सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित।

यूपी में नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए 545 नगर पंचायत,200 नगर पालिका परिषद और 17 नगर निगमों के लिए आरक्षण की घोषणा हो गई है।


यूपी के 17 नगर निगम में 8 समान्य वर्ग के कोटे में गए है। जबकि इनमें से 2 पिछड़ा वर्ग के लिए, दो अनुसूचित जाति के लिए और एक अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। आरक्षण की घोषणा होने के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही निकाय चुनाव 2022 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया जाएगा।

मेरठ नगर निगम सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। जबकि गाजियाबाद नगर निगम सीट समान्य कोटे में गई है। लखनऊ नगर निगम की सीट भी अनारक्षित कोटे में है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका सीट पर कोई भी चुनाव लड़ सकता है। आरक्षण सूची में इसे सामान्य वर्ग के लिए घोषित कर दिया गया है।


संभावना जताई जा रही है कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 7 दिसंबर के बाद कभी भी जारी हो सकती है। जिसके लिए सभी दावेदार जोर शोर से तैयारी में लगे हैं। आज जारी सूची से पहले वार्ड की आरक्षण सूची जारी की गई थी।