24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

cow smuggler Akbar Banjara : मेरठ से बांग्लादेश गो तस्करी करने वाले अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी जब्त

Cow Smuggler Akbar Banjara मेरठ से लेकर बांग्लादेश तक गो तस्करी के सम्राज्य के जरिए अकूत संपत्ति जुटाने वाले तस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस ने चिन्हित किया है। जिलाधिकारी मेरठ के आदेश पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। बता दें कि गो—तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई की असम पुलिस की हिरासत से भागने के दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो चुकी है। अब गोतस्कर की अकूत संपत्ति को जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 07, 2022

cow smuggler Akbar Banjara : मेरठ से बांग्लादेश गो तस्करी करने वाले अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी जब्त

cow smuggler Akbar Banjara : मेरठ से बांग्लादेश गो तस्करी करने वाले अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी जब्त

Cow Smuggler Akbar Banjara मेरठ से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों और पड़ोसी देश बांग्लादेश तक गोतस्करी का जाल बिछाने वाले राष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने चिन्हित कर उसके जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस द्वारा गोतस्कर के संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई जिलाधिकारी मेरठ के आदेश पर शुरू की गई है। पुलिस काक दावा है कि अकबर बंजारा ने गो—तस्करी की अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित की है।


मेरठ एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि थाना नौचंदी क्षेत्र के सेक्टर 11 शास्त्रीनगर में अकबर बंजारा का आलीशान मकान है। इसके अलावा तीन मकान उसके फलावदा कस्बे में हैं। बहसूमा में अकबर बंजारा की 155 बीघा कृषि भूमि है। गांव महलका में 20 बीघा,नारनौल में 18 बीघा, मारवाड़ी में 20 बीघा और नौ बीघा जमीन बदनौरा गांव में है। इसके अलावा लिसाड़ीगेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान अकबर के नाम से हैं। गांव समसपुर में 53 बीघा आम बाग है। इस बाग की कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक है।


यह भी पढ़ें : UP Lekhpal Recruitment Exam 2022 : सॉल्वर गैंग के सरगना सुमित को STF ने किया गिरफ्तार

एसपी देहात ने बताया कि अकबर बंजारा के इस सभी संपत्ति की कीमत 26 करोड़ रुपये मानी है। उसके अलावा अकबर बंजारा की संपत्ति की तलश की जा रही है। बता दें कि फलावदा पुलिस ने अकबर बंजारा के भाई सलीम बंजारा, पंजाब निवासी रंजीत कुमार, बाबू खां और मुजफ्फरनगर के इकबाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।