
meerut
मेरठ। हिन्दुत्ववादी विचारधारा को मानने वाले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ( Meerut Police ) ने कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कर दी है।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के मोबाइल नंबर पर दोपहर को 2 बजकर 10 मिनट पर 7517803466 नंबर से उनके पास एक काल आई। जिसमें उनके कहा गया कि तुम गांधी विचारधारा के विरूद्ध चलते हो बम से उड़ा दिए जाओगे। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने कहा कि तुम गांधीजी के विरुद्ध कार्य करते हो, ऐसा करना बंद कर दो। आरोप है कि कॉलर ने उन्हें जान से मारने और कार्यालय समेत बम से उड़ाने की धमकी दी। आज रविवार सुबह उन्होंने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में बनाया था गोडसे के ऊपर यूटयूट चैनल
हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कुछ देश विरोधी ताकते नहीं चाहती कि हिन्दू महासभा हिंदूवादी विचारधारा पर काम करे। इसलिए वे इस तरह की धमकिया दे रहे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने थानाध्यक्ष से धमकी देने वालों का पता लगाकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही। वहीं हिंदू महासभा के कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दिए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस सेल में दे दिया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह नंबर कहां का है और किसने इसका इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें: सरकार की बेरुखी पर छलका शहीद मेजर के परिजनों का दर्द
बता दें कि अभी हाल ही में हिंदु महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने एक यूटयूब चैनल लॉच किया था। जो कि गोडसे की विचारधारा पर बनाया गया है। जिसमें गोडसे की विचारधारा का प्रचार प्रसार किया जाएगा और गांधी की नीतियों को उजागर किया जाएगा। हिन्दू महासभा ने गत 2 अक्टूबर को दुर्भाग्य दिवस के रूप में भी मनाया था।
Published on:
05 Oct 2020 10:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
ट्रेंडिंग
