4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शव से कुकर्म करता था यह वहशी दरिंदा, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार-देखें वीडियो

एसपी ने बताया कि जब बच्चा 4 जनवरी को जागरण से लौट रहा था तब आरोपी नवीन ने उसका अपहरण कर लिया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Jan 22, 2018

Accused Navin Tyagi

बागपत: लाश के साथ लोगों की संवेदनाएं होती हैं, लेकिन यहां एक हैवान लाश के साथ कुकर्म करता था। इस हैवान को बागपत पुलिस ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा है। जब पुलिस ने इससे पूछताछ की तो उसके खुलासे को सुनकर पुलिस की भी रूह कांप गई। इसी दरिंदे ने मुकारी गांव के आठ साल के बच्चे देवा की हत्या की थी, जो जागरण देखकर अपने घर लौट रहा था।

दरअसल घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बागपत के मुकारी गांव का रहने वाला नवीन त्यागी है। 4 जनवरी को आरोपी ने आठ साल के मासूम बच्चे देवा का अपहरण कर हत्या कर दी थी और लाश को बालैनी की हिंडन नदी में फेंक दिया था। उसके बाद बच्चे के परिजनों ने खूब हंगामा काटा, जाम भी लगाया। फिर पुलिस की काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से बच्चे की लाश हिंडन नदी पुल के पास पड़ी मिली। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। मामले में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब पुलिस ने आरोपी नवीन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद आरोपी ने स्वयं अपना गुनाह कुबूल कर लिया। यह गुनाह इतना खौफनाक था कि कुछ वक्त के लिए सन्नाटा पसर गया। इसने मासूम बच्चे देवा के परिजनों से लेनदेन के विवाद में सबक सिखाने के लिए उसका अपहरण किया।

उसके बाद उसे घर में बंधक बनाकर रखा, फिर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने बताया कि वह 8 साल के बच्चे से कई दिनों तक कुकर्म करता रहा और पकड़े जाने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने बताया कि उसने बच्चे की लाश के साथ भी कुकर्म किया। उसके बाद लाश को हिंडन नदी में फेंक दिया। कई दिन बाद पुलिस ने बच्चे की लाश बरामद कर ली। स्वात टीम और बालैनी पुलिस ने इस हैवान को पकड़ लिया और एसपी बागपत ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर उसका खुलासा कर दिया। एसपी ने बताया कि जब बच्चा 4 जनवरी को जागरण से लौट रहा था तब आरोपी नवीन ने उसका अपहरण कर लिया। वो नवीन को जानता था इसलिए उसने अपहरण के वक्त विरोध नहीं किया।

Story Loader