2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update today : इन जिलों में 6 डिग्री तक गिरा पारा,कोहरे की गिरफ्त में NCR और West Up

Weather Update today : बुधवार की सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी के बीच पूरा एनसीआर और वेस्ट यूपी कोहरे Fog की चादर से ढक गया है। यह इस सर्दी के सीजन का पहला कोहरा बताया जा रहा है। वहीं बारिश के होने से तापमान temperature में बड़ा परिवर्तन आया है। बारिश के बाद कोहरा अपना असर दिखाना शुरू करेगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 06, 2022

Weather Update today : कोहरे की गिरफ्त में एनसीआर और वेस्ट, इन जिलों में 6 डिग्री तक गिरा तापमान

Weather Update today : कोहरे की गिरफ्त में एनसीआर और वेस्ट, इन जिलों में 6 डिग्री तक गिरा तापमान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . weather update today : हल्की बूंदाबांदी के बीच कोहरे Fog की दस्तक हो चुकी है। मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और एनसीआर को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। इस समय हालांकि बारिश Rain रूक गई है। लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान minimum temperature इस समय बढ़ा हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान
maximum temperature कम हुआ है। हवा wind की रफ्तार बिल्कुल शून्य है। बुधवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा है और बूंदाबांदी हो रही है।

बुधवार को बारिश की शुरूआत के बाद से ही कोहरा छाना शुरू हो चुका है। बुधवार को अघिकतम तापमान 15.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह औसत से 6 कम रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री था। यह औसत से 2 अधिक था। बूंदाबांदी के चलते ठंड बढ़नी चाहिए। लेकिन अभी तक ठंड winter के वो तेवर नहीं है जो कि सुन्न कर देने होते हैं। बारिश के चलते सड़कों पर शाम से ही सन्नाटा पसरना शुरू हो चुका है। वहीं पूरे एनसीआर NCR और वेस्ट यूपी West Up में जगह-जगह अलाव जल उठे हैं।

यह भी पढ़े : Weather Forecast : बारिश से सराबोर होंगे उत्तरी भारत के ये प्रदेश, बढ़ते तापमान ने ठंड पर लगाया ब्रेक

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर बारिश का स्तर बढ़ता है तो यह नुकसानदायक होगी। बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। हालांकि मौसम weather का ये मिजाज मंगलवार की शाम से ही बदलना शुरू हो चुका था। लेकिन बुधवार तक मौसम का यह बदलाव अपने पूरे रंग में आ चुका था। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और उसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो कि देर रात तक जारी रही। शाम के समय कुछ ठिठुरन बढ़ी। लेकिन सर्दी के वो तेवर नहीं दिखाई दिए जो कि बारिश Rain के दौरान होते हैं।

आसमान में बादलों का डेरा अभी भी बना हुआ था। बुधवार को दिन से ही कोहरा पड़ना शुरू हो चुका है। गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंशहर, हापुड, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली आदि जिलों में बुधवार सुबह से हो रही बूंदाबादी से मौसम सर्द है। करीब दस बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो कि देर रात तक जारी रही।

Story Loader