1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया महिला का रेप, वीडियाे वायरल की धमकी देकर हुए फरार

पीड़ता मौसी ने एसएसपी से लगार्इ गुहार, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Aug 2018, 3:00 PM IST

meerut

भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर रिश्ते को किया शर्मसार, फिर यह धमकी देते हो गए फरार

मेरठ। हवस में अंधे लोग अपने रिश्तों को भी तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मौसी को भी मां का दर्जा प्राप्त है, लेकिन एक भांजे ने अपनी मौसी को भी अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने इस घिनौने काम में अपने दोस्तों को भी अपने साथ शामिल कर लिया। सरधना निवासी विवाहिता ने अपने रिश्ते के भांजे और उसके दोस्त पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर खुद के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर लेते हुए उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः बेटी से छेड़खानी करने वाले ने र्इद की खरीदारी करके लौटे पिता के साथ किया यह, मातम में बदल गया माहौल

मुनाफा बताकर पिलार्इ नशीली कोल्ड् ड्रिंक

क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला के अनुसार उसका शौहर ट्रक चालक है और आजकल बाहर गया हुआ है। महिला के मुताबिक सोमवार की शाम वह घर में अकेली थी और टीवी देख रही थी। इसी बीच गांव का निवासी रिश्ते में उसका भांजा लगने वाला शाहबेआलम पुत्र वकील उसके घर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। शाहबेआलम ने महिला से कहा कि उसे बिजनेस में मोटा मुनाफा हुआ है, इसलिए वह उसे कोल्ड ड्रिंक की दावत दे रहा है। महिला का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद शाहबेआलम ने गांव के रहने वाले अपने दोस्त साकिब पुत्र गुड्डू को भी उसके घर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़ेंः मंद बुद्धि बच्ची से रेप के मामले में पुलिस का यह 'खेल' आया सामने, हर कोर्इ रह गया दंग

वीडियो वायरल की धमकी देकर फरार

महिला के होश में आने पर आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के परिजनों से जब इस बात को बताया तो आरोपियों के परिजनों ने भी उल्टा पीड़िता को ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियाें ने धमकी दी कि उन्होंने उसकी वीडियो बना ली है, अगर अब भी वह शिकायत करेगी तो उसे वायरल कर देंगे। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश