मेरठ। गुरुवार की सुबह से वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कहीं तेज बारिश (Rain) तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट तो दर्ज हुई ही, ठंड का प्रकोप (Cold Waves) और ज्यादा बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (New Western Disturbance) होने से 17 व 18 जनवरी को भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि (Hail Storm) होने की भी संभावना है।