
हल्की धूप के साथ आज दिन की शुरूआत
यूपी में आज अधिकांश जिलों में मौसम साफ है। दिन में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान जताया जा रहा है। जबकि शाम के समय पश्चिम जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने एनसीआर और पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। यूपी में अब कोहरे से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 29 एवं 30 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबादी के संकेत हैं। 28 जनवरी को बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज 29 जनवरी को बूंदाबांदी के साथ अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अब यूपी के जिलों में जनवरी के महीने में कोहरे की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
29 Jan 2023 07:36 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
