6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन शिवरात्रि पर कांवड़ियों का मेरठ में आना शुरू हो गया है, शिवभक्तों की देखें तस्वीरें

हरिद्वार आैर गोमुख से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त, नौ अगस्त को शिवरात्रि पर चढ़ाएंगे जल

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ से बजरंग दल के कार्यकर्ताआें का जत्था हरिद्वार कांवड़ लेने गया है। उनके साथ राम मंदिर मॅाॅडल झांकी भी साथ है। यह कांवड़ यात्रा मेरठ कैंट स्थित श्री आैघड़नाथ मंदिर से रवाना हुर्इ।

meerut

बजरंग दल के नेता आैर कार्यकर्ता हाथों में गदा, तलवार आैर डंडे लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेने निकले हैं। इनका कहना है कि भगवान शिव अयोध्या में राम मंदिर बनवाएंगे। वे भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ ला रहे हैं।

meerut

कांवड़ लाने में दिव्यांग भी पीछे नहीं है। यह शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ ला रहा है। मेरठ में आने के बाद कुछ आराम करके अपने गंतव्य की आेर निकल पड़ा।

meerut

मेरठ के कांवड़ियों के लिए बनाए गए कांवड़ कैंपों में खुश कांवड़िए भगवान शिव के भजनों पर इस तरह नृत्य कर रहे हैं। इससे कांवड़ कैंपों की शोभा बढ़ रही है।

meerut

मेरठ में आने वाले शिवभक्त इस रूप में भी दिखार्इ दे रहे हैं। कांवड़िए हंसते-गाते आैर मजाक करते अपने गंतव्य की आेर बढ़ रहे हैं।

meerut

गोल्डन बाबा से मशहूर दिल्ली के सुधीर कुमार 300 लोगों के साथ हरिद्वार से कांवड़ ला रहे हैं। मेरठ में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया तो साथ ही कड़ी सुरक्षा भी की गर्इ। इस बार गोल्डन बाबा 17 किलो से ज्यादा का सोना पहनकर कांवड़ ला रहे हैं।