7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साथ रह रही थी दो युवतियां, एक की हो गई शादी तो दूसरी ने काटा हंगामा, फिर ये हुआ

Highlights मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का मामला पहले भी घर से भाग चुकी हैं दोनों युवतियां युवती ने सहेली के घर पहुंचकर किया हंगामा  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। मेरठ में समलैंगिकता से जुड़ा एक मामला सुर्खियों में आया है। जहां पर दो युवतियाें की पिछले काफी समय से दोस्ती थी। दोनों कई बार घर से भी भाग चुकी हैं। इनके परिजन भी दोनों से काफी परेशान थे। एक युवती के परिजनों ने गुपचुप तरीके से उसकी शादी कर दी। जिस समय शादी की गई दूसरी युवती अपनी एक रिश्तेदारी में मिलने गई हुई थी।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार के इस मंत्री ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कहा- धनपशु, जानिए क्यों कहा ऐसा

वह जब रिश्तेदारी से वापस आई तो अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई। वहां पर पहले तो परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन जब उसे मोहल्लेवासियों और अन्य सूत्रों से पता चला कि उसकी सहेली की शादी हो गई है। तो वह क्रोध में भरी सहेली के घर पहुंची और वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। सहेली के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से हंगामा कर रही युवती को कई जगह पर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मारपीट की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: बैंकों की हड़ताल वापस, अब इन दो दिनों में भी होगा काम

लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र निवासी दो युवतियों में दोस्ती थी। बाद में वह साथ रहने लगीं। करीब पांच महीने पूर्व दोनों युवती फरार हो गई। जिन्हें जयपुर से पुलिस ने पकड़ा। फिर एक महीने बाद दोनों फरार हुई तो उन्हें सद्दीकनगर से पकड़ा गया। दोनों युवतियों ने थाने में एक साथ रहने की बात कही। पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया। 15 सितंबर को एक युवती की शादी तारापुरी के युवक से हो गई, इस बीच युवक की तरह दिखने वाली युवती रिश्तेदारी में गई थी। घर आने पर शादी का पता चला। कई दिनों से सहेली से नहीं मिलने पर वह उसके घर पहुंच गई। वहां पहुंचकर युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सहेली के परिजनों ने युवती की पिटाई कर दी। उसको गंभीर चोंटे आई। जिसके चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..