21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालेजों में प्रवेश के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू हो रहे, एक जून से लगेगी मेरिट लिस्ट

एक से 20 जून तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया, आठ जुलार्इ से पढ़ार्इ होगी शुरू पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाआें में शिक्षण कार्य 22 जुलार्इ से शुरू होगा

2 min read
Google source verification
meerut

कालेजों में प्रवेश के लिए 16 मर्इ से शुरू हो रहे आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन, एक जून से लगेगी मेरिट लिस्ट

मेरठ। इस बार कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने से छात्र-छात्राआें को राहत मिलने जा रही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में ग्रेजुएशन आैर पोस्ट ग्रेजुएशन कक्षाआें के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 मर्इ से शुरू हो रहे हैं, जो 30 मर्इ तक चलेंगे। इसके बाद एक जून से विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट निकालनी शुरू करेगा। ग्रेजुएशन की पढ़ार्इ आठ जुलार्इ आैर पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाआें की पढ़ार्इ 22 जुलार्इ से शुरू हो जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2019-2020 का अपना शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय व इससे संबद्ध कालेजों में इस कैलेंडेर में तय तारीखों के मुताबिक ही शैक्षणिक कार्य सम्पन्न होंगे।

यह भी पढ़ेंः तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, रुपये-पैसों को लेकर कर लें बंदोबस्त

यह भी पढ़ेंः 10 May 1857 Gadar: भारतीय सैनिकों ने लोगों के साथ मिलकर अंग्रेजों को सिखाया था सबक

यूजी आैर पीजी में आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय आैर इससे संबद्ध कालेजों में प्रवेश से लेकर अगले साल परिणाम घोषित करने तक को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राआें को ट्रेडिशनल आैर सेमेस्टर प्रणाली में ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए नए शैक्षिक सत्र में 16 से 30 मर्इ तक आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एक जून से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी आैर एक से 20 जून तक ग्रेजुएशन कक्षाआें में प्रवेश चलेंगे, इसमें 16 से 20 जून तक आेपन मेरिट के प्रवेश होंगे। बीएससी फिजिकल एजूकेशन व बीपीर्इएस कक्षाआें में प्रवेश 24 से 30 जून तक होंगे। ग्रेजुएशन कक्षाआें की पढ़ार्इ आठ जुलार्इ आैर पोस्ट ग्रेजुएशन में 22 जुलार्इ से कालेजों में पढ़ार्इ शुरू होगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App