17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसपी सिटी ने सादी वार्दी में सट्टे में पैसा लगाकर बुला ली फोर्स, सट्टेबाजों ने होटल के पीछे फेंकने शुरू किए नोट, आैर फिर…

पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए 19 सट्टेबाज, काफी नकदी आैर सामान बरामद  

2 min read
Google source verification
meerut

एसपी सिटी ने सादी वार्दी में सट्टे में लगाया पैसा, होटल के दो कमरों की चकाचौंध देखकर बुला ली फोर्स, सट्टेबाजों ने होटल के पीछे फेंकने शुरू किए नोट, आैर फिर...

मेरठ। होटल के दो कमरे में सट्टेबाजों की महफिल सजी हुर्इ थी। रात के दस बजे थे। कभी शांति तो कभी हल्ला। आसपास के लोग बताते हैं कि एेसा इस होटल में रोजाना होता है। खूब पैसा-इधर होता है। कोर्इ जीतता है, तो हारता है। लड़कों आैर अधेड़ों की यहां भीड़ लगी रहती है। पुुलिस को कर्इ बार कह चुके हैं, लेकिन नहीं सुनती। एसपी सिटी रणविजय सिंह के पास भी ये शिकायतें पहुंची थी। इसके बाद यहां छापेमारी का ताना-बाना बुना गया।

होटल रीजेंसी में एसपी सिटी की छापेमारी

पुराना बागपत अड्डा स्थित मेट्रो प्लाजा के होटल रीजेंसी के दो कमरों में सट्टा खेले जाने की जानकारी एसपी सिटी रणविजय सिंह को मिली थी। बताते हैं कि थाना पुलिस इन सट्टेबाजों खिलाफ कुछ नहीं कर रही। एसपी सिटी चार थानों की फोर्स को होटल रीजेंसी के आसपास रहने के निर्देश देकर होटल पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि कमरा नंबर 202 व 203 में खूब जुआ-सट्टा चल रहा था। यहां कुल19 लोग मौजूद थे।

एसपी सिटी ने एेसे जमाया विश्वास

एसपी सिटी यहां सादी वर्दी में पहुंचे। कोर्इ भी सट्टेबाज इन्हें पहचान नहीं पाया। एसपी सिटी इन पर विश्वास जमाने के लिए यहां बैठ गए आैर अपना कुछ पैसा भी यहां लगा दिया। सर्दी वर्दी आैर पैसा लगाने के बाद सट्टेबाजों के जल्दी ही विश्वासपात्र बन गए। जब एसपी सिटी ने इन पर विश्वास जमा लिया तो इनसे बाथरूम जाने की बात कहकर बाथरूम चले गए। वहां से उन्होंने फोर्स को होटल की घेराबंदी करके कमरों में आने के लिए कहा। फाेर्स पहुंचने पर यहां सट्टेबाजों में अफरातफरी मच गर्इ।

नोटों की गड्डियां फेंकने लगे

एसपी सिटी रणविजय सिंह के निर्देश पर यहां पहुंची फोर्स की घेराबंदी होने के बाद सट्टेबाज-जुआरी इधर-उधर भागने लगे। यहां मौजूद लाखों रुपये की नकदी की गड्डियां होटल के पीछे झाड़ियों में फेंकने लगे। पुलिस ने वहां से काफी नोट बरामद किए हैं। रेलवे रोड थाना पुलिस ने यहां से 19 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ढार्इ लाख रुपये आैर सट्टेबाजी का अन्य सामान बरामद हुआ है।