27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan ends : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण खत्म होते ही मंदिरों के खुले कपाट,श्रद्धालुओं ने किया पूजा पाठ

Surya Grahan ends आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण खत्म होते ही 16 घंटे से बंद मंदिरों के कपाट शाम को छह बजे के बाद खोल दिए गए। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों में साफ-सफाई का दौर चला इसके बाद पूजा-पाठ कर आरती की गई। बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान लगे सूतक के दौरान मंदिरों के कपाट दीपावली की देर रात से बंद कर दिए गए थे। सुबह से बंद मंदिरों में सूतक के चलते किकसी प्रकार की कोई पूजा और आरती नहीं की गई। मेरठ के प्रमुख मंदिरों में भी सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा-पाठ शुरू हुई।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 25, 2022

Surya Grahan ends : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण खत्म होते ही मंदिरों के खुले कपाट,श्रद्धालुओं ने किया पूजा पाठ

Surya Grahan ends : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण खत्म होते ही मंदिरों के खुले कपाट,श्रद्धालुओं ने किया पूजा पाठ

Surya Grahan ends आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। देश में सूर्य ग्रहण शाम 4ः29 मिनट से शुरू होकर 6ः09 मिनट तक चला। ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। इस बार करीब 27 साल बाद ऐसा हुआ है कि दिवाली के दूसरे दिन ही सूर्य ग्रहण लगा। इससे पहले यह अदभुद खगोलीय घटना 24 अक्टूबर 1995 को दीपावली के दूसरे दिन हुई थी। आज लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक था। ग्रहण के कारण इस बार गोवर्धन पूजा आज की स्थान पर कल 26 अक्टूबर बुधवार केा की जाएगी। ग्रहण के चलते ही भैया दूज का पर्व परसों 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।


पिछले 16 घंटे से अधिक से मेरठ और देशभर में मंदिरों के कपाट ग्रहण के सूतक काल के चलते बंद थे। इसके चलते मंदिरों में पूजा-पाठ और प्रतिदिन की आरती भी नहीं हुई। लेकिन शाम को छह बजे के बाद जैसे ही ग्रहण समाप्त हुआ। मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान मंदिरों में साफ सफाई इत्यादी की गई। आज मंगलवार के चलते मंदिरों में भयंकर भीड़ जुटी। हनुमान के मंदिरों में साढे़ छह बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई। मंदिरों में सात बजे के बाद आरती इत्यादी की गई।


यह भी पढ़ें : Surya Grahan Solar Eclipse Sutak kaal : सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू मंदिरों के बंद हुए कपाट, वर्षों बाद अदभुद संयोग


मेरठ के गढ़ गंगा में भी लोगों ने ग्रहण के दौरान गंगा स्नान किया। सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद लोगोसं ने दान-पुण्य भी किया। सूर्य ग्रहण की समाप्ति पर लोगों ने गरीबों को अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा दान की। सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद लोगों ने स्नान कर गोमुखी व मंदिर में बिछा आसन इत्यादी भी धो दिया। श्रद्धालुओं ने सूर्य ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव किया। ग्रहण के बाद गरीबों में अनाज से लेकर कपड़ों का मंदिर में दान किया गया। कुछ लोगों ने अपनी राशि के अनुसार दान की वस्तुए दी।