1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर दुल्हन की हत्या का खुल गया राज, जानिए क्या हुआ था उस दिन

हाइवे घटना में पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए, तीन अभी भी फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 May 2018, 12:54 PM IST

meerut

मेरठ। हाइवे पर निकाह के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की हत्या आैर लूटपाट करने का राज आखिर खुल ही गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन तीनों ने पुलिस को जो बताया, वह हैरान कर देना वाला है। 27 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मटौर के पास यह वारदात हुर्इ थी आैर पुलिस कर्इ एंगलों पर काम भी कर रही थी। इसमें वर-वधू पक्ष के लोगों से भी बातचीत की थी। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना के बारे में बताया। अभी इन तीन बदमाशों के तीन आैर साथी फरार हैं।

यह भी पढ़ेंः देशभर में होने जा रही इस परीक्षा में पहली बार होने जा रहा यह अनोखा प्रयोग, नहीं मानेंगे तो छूटेगी परीक्षा

यह भी पढ़ेंः यहां लगी एेसी भीषण आग कि दमकल गाड़ियां बाहर से मंगवानी पड़ गर्इ

गिरफ्तार बदमाशों ने खोला राज

पुलिस की पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 27 अप्रैल को पहले बीयर पी और उसके बाद लूट के इरादे से हाइवे पर निकले। सुभारती बाईपास के पास पहुंचते ही उन्हें शादी के स्टीकर लगी कार दिखाई दी, जिसके पीछे उन्होंने अपनी वरना कार दौड़ा दी। मटौर गांव के पास जाकर उन्होंने दुल्हन की कार को आेवरटेक करके रोक लिया और दुल्हन से जेवरात के लिए उससे छीना-झपटी करने लगे। इतने में ही दुल्हन ने शोर मचा दिया तो नशे में धुत लुटेरों ने दुल्हन को सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लूट के आरोपियों का एक दोस्त अपनी वरना कार के साथ वहां से फरार हो गया था, लेकिन लुटेरों ने दुल्हन की कार को लूट लिया और वे लोग उस कार से भाग निकले।

यह भी पढ़ेंः थाने में पत्नी के सामने पुलिस ने की पति की पिटार्इ आैर दोनों को पीने के लिए पानी दिया, फिर...

ये हैं पकड़े गए बदमाश

पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा है उसका नाम अक्षय चौधरी निवासी ढढरा थाना जानी है। इसके अलावा पुलिस ने दो आरोपियाें विशाल चौधरी आैर विपिन शर्मा सोंदा रोड, देवनगर मोदीनगर को भी पकड़ा है जो लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि दुल्हन की हत्या व लूटपाट की वारदात का अंजाम देने वाले अक्षय के ये दोनों दोस्त हैं और ये सभी लूट की घटना को अंजाम देते हैं। आरोपी अक्षय ने पुलिस को बताया कि मटौर के पास जब वे दुल्हन के जेवरात उतारने लगे तो दुल्हन ने शोर मचा दिया। जिस पर उसके दोस्त हिमांशु ने उसे गोली मार दी। उसके साथ सूरज, हिमांशु, धीरज नाम के तीन अन्य युवक भी थे। जिन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ेंः बुआ-भतीजे के खास सिपाहियों का लेडी सिंघम ने कर दिया एेसा इलाज कि मुंह से नहीं निकल रही आवाज!

पहले पीते थे बीयर, फिर करते थे लूट

अक्षय ने पुलिस को बताया कि वे किसी भी वारदात को करने से पहले बीयर पीते थे उसके बाद वारदात का अंजाम देते थे। बिना बीयर पीये वे किसी घटना को नहीं करते थे। पिछले पांच साल से वे हाइवे पर लूट और हत्या जैसी कर्इ घटना को अंजाम दे रहे थे। एसएसपी ने बताया कि इनके तीन फरार साथियों की तलाश की जा रही है। 27 अप्रैल को मुजफ्फरनगर निवासी शाहजेब गाजियाबबाद के गांव नाहल मसूरी से दुल्हन महविश से निकाह करने के बाद अपने घर लौट रहा था। मेरठ के गांव मटौर में हाइवे पर बदमाशों ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या आैर लूटपाट की थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश