2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश से आने वालों को होना होगा पेड इंस्टीटयूशनल क्वारेंटॉइन

72 घंटे से पहले करना होगा आनलाइन आवेदन क्वारंटइन को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Aug 28, 2020

Corona Update

Corona Update : फिर रिकॉर्ड सामने आए कोरोना के मरीज, 265 नए केस की पुष्टि, अब तक 368 ने गवाई जान

मेरठ ( Meerut ) सूबे के सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों काे क्वारेंटॉइन को लेकर संशोधित गाइड लाइन भेजी हैं। संशोधित गाइड लाइन के मुताबिक अब विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को एक सप्ताह तक आवश्यक रूप से इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटॉइन में रहना होगा।

यह भी पढ़ें: निर्जल रखा राधाष्टमी का व्रत, फिर थिरके भजनों पर

इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटॉइन में रहने का भुगतान भी यात्री को खुद करना होगा। इसके बाद एक सप्ताह वह होम क्वारेंटॉइन में रह सकेगा, बशर्तें उसके घर में इतनी जगह हो। कुछ विशेष परिस्थितियों में पहले सात दिन भी होम क्वारेंटॉइन की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है, जो यात्रा शुरू करने से 72 घंटे पूर्व ही करना होगा।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब : मरने के बाद जिंदा हाे गई युवती, 18 घंटे बाद फिर रहस्यमयी ढंग से हाे गई माैत

ये जानकारी सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि, इतना ही नहीं यात्रा शुरू करने से 72 घंटे पूर्व भारत सरकार के पोर्टल पर सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा। इसके साथ ही इस बात की सहमति भी देनी होगी कि वह अनिवार्य रूप से 14 दिन तक क्वारेंटॉइन में रहेगा। जिन यात्रियों के पास पृथक बेडरूम और बाथरूम की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी, उन्हें पूरे 14 दिन तक इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटॉइन में रहना होगा। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि पहले सात दिन के लिए जरूरी इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटॉइन से छूट के लिए केवल वही यात्री आवेदन कर सकेंगे, जो गर्भावस्था में हों, जिनके घर में किसी की मृत्यु हुई हो, किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हों या दस वर्ष से कम आयु के बच्चों का अभिभावक हों।

यह भी पढ़ें: सावधान: वेस्ट में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, चाैंकाने वाले हैं आकड़ें

होम क्वारेंटॉइन में रहने के लिए भी यात्रा शुरू करने के कम से कम 72 घंटे पहले ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ यात्रा आरंभ करने के 96 घंटे पूर्व की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी संलग्न करनी अनिवार्य होगी। साथ ही रिपोर्ट की प्रमाणिकता के संबंध में यात्री को सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा। यदि रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो आपराधिक कृत्य मानते हुए यात्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरटीपीसीआर रिपोर्ट भारत में आगमन स्थल पर पहुंचने पर उपलब्ध कराई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर ट्रकों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चाेरी करने का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

अल्प अवधि यात्रा से लौटने की स्थिति में पांच दिन तक किसी अन्य प्रदेश की यात्रा से लौटने पर लक्षणविहीन होने की स्थिति में क्वारेंटॉइन में रहने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन लक्षण होने पर होम क्वारेंटॉइन में रहते हुए तत्काल अपनी कोविड जांच करानी होगी। होम क्वारेंटॉइन के लिए जरूरी पृथक बेडरूम, बाथरूम और देखभाल के लिए सक्षम व्यक्ति उपलब्ध न होने पर इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटॉइन में रहना होगा। जांच परिणाम निगेटिव आने पर क्वारेंटॉइन की जरूरत नहीं होगी।

Story Loader