11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्जल रखा राधाष्टमी का व्रत, फिर थिरके भजनों पर

मेरठ में सादगी के साथ मनाई गई राधाष्टमी पूजा पाठ कर राधा की मोहक प्रतिमा सजाई  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 28 Aug 2020, 8:58 PM IST

radha.jpg

radha

मेरठ। भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की परम प्रतीक राधारानी का जन्मोत्सव मेरठ में कोरोना वायरस के चलते फैली महामारी के कारण सादगी से मनाया गया। मेरठ में भारत ज्ञान भूषण के निवास पर राधा जी की मोहक प्रतिमा सजाई गई और जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब : मरने के बाद जिंदा हाे गई युवती, 18 घंटे बाद फिर रहस्यमयी ढंग से हाे गई माैत

इस दौरान भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि राधाष्टमी राधा रानी के अवतरण दिवस के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। राधा रानी को भगवान कृष्ण की दैवीय प्रेमिका के रूप में जाना जाता है। इनका अवतार कमल के फूल से हुआ तथा भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु के आठवें अवतार रूप में माना गया हैं। राधाष्टमी पर व्रत करने के बाद शाम को भक्ति के गीतों पर राधाभक्त थिरकते रहे। पूरा महौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम करीब 2 घंटे तक चला।

यह भी पढ़ें: सावधान: वेस्ट में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, चाैंकाने वाले हैं आकड़ें

भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि राधाष्टमी मुख्य रूप से उन भक्तों द्वारा मनाया जाता है, जो भगवान कृष्ण की आराधना करते हैं। हिंदू पांचांग के अनुसार राधाष्टमी भद्रपद महीने में शुक्ल पक्ष के आठवें दिन मनाई जाती है।
परंपराओं के अनुसार, गौडिया वैष्णव संप्रदाय श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के प्रति समर्पित होकर उनकी पूजा करते है। यह संप्रदाय चैतन्य महाप्रभु द्वारा वर्णित भगवत गीता और भागवत पुराण का पाठ करते हैं, चैतन्य महाप्रभु वैष्णव संप्रदाय के संस्थापक है।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर ट्रकों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चाेरी करने का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

गौडिया वैष्णव संप्रदाय राधाष्टमी को अपनी प्रथाओं और परम्पराओं के अनुरूप आधे दिन उपवास का करते हैं। कुछ भक्त इस दिन सख्त उपवास का पालन भी करते हैं। वे पानी की बूंद का उपभोग किए बिना पूरे दिन कड़ा व्रत करते हैं। राधाष्टमी भगवान कृष्ण और राधा रानी के ईश्वरीय प्रेम के समरूप मनाया जाता है, भक्त श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त हेतु प्रशंसा, भजन और गीतों के साथ राधा रानी की पूजा करते हैं।