28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chaitra Navratra 2022 Online Pooja : पंडित जी करवा रहे आनलाइन कन्या पूजन,ये है पूजा की दक्षिणा

Chaitra Navratra 2022 Online Pooja 21 वीं सदी में अब पूजा भी हाईटेक हो चुकी है। हर प्रकार की पूजा अब आनलाइन हो रही है। नवरात्र में कन्या पूजन भी हाईटेक हुआ। अब कन्या पूजन भी आनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए पंडितों ने अपनी वेबसाइटों पर बुकिंग शुरू की हुई है। कोरोना संक्रमण काल में लगे लाकडाउन ने पढ़ाई से लेकर पूजा तक आनलाइन शुरू करवा दी। वर्ष 2022 और उसके बाद 2021 में नवरात्र पूजन आनलाइन ही हुआ। इसी तरह से कन्या पूजन भी लोगों को पंडित जी ने आनलाइन करवाया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 09, 2022

Chaitra Navratra 2022 Online Pooja : पंडित जी करवा रहे आनलाइन कन्या पूजन,ये होगी आनलाइन पूजन दक्षिणा

Chaitra Navratra 2022 Online Pooja : पंडित जी करवा रहे आनलाइन कन्या पूजन,ये होगी आनलाइन पूजन दक्षिणा

Chaitra Navratra 2022 Online Pooja पूजा और नवरात्र में कन्या पूजन को लेकर अब इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन का विकल्प के रूप में है। इसमें अब पंडित जी आनलाइन मंत्रोच्चारण कर घर-दफ्तर या कही से भी आनलाइन कन्या पूजन कर रहे हैं। लेकिन इस आनलाइन कन्या पूजन के लिए भी एडवांस बुकिंग करनी पड़ रही है। आनलाइन कन्या पूजन के लिए शुभ मुहुर्त के समय ऑनलाइन विडियो देखकर कन्या पूजन का पुण्य लोग कमा रहे हैं।

शताक्षी जो कि हाईराइस बिल्डिग में एक फ्लैट में रहती हैं। पूरे नौ दिन व्रत किया। नवरात्रि के लिए कन्या पूजन के लिए कहां से नौ कन्याओं की व्यवस्था करें तो उन्होंने पंडित जी से संपर्क साधा। पंडित अनिल शास्त्री ने इसका तुरंत उपाय बता दिया। अब नवमी के दिन सुबह 8 बजे पंडित जी आनलाइन होंगे और शताक्षी को उनके घर में ही पूजा और कन्या पूजन करवाएंगे।

यह भी पढे : Chaitra Navratra Ram Navami 2022 : धन प्राप्ति के लिए नवमी पर देवी के इस मंत्र का करें जाप, विघ्ननाशक के लिए ये मंत्र संजीवनी

ज्योतिष और पूजा—पाठ करवाने वाले पंडितों ने वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए आनलाइन ऑफर शुरू किए हैं। अब नवरात्र पर पूरे नौ दिन देवी का पाठ हो या फिर कन्या पूजन अब कुछ ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है। अनिल शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के दो दिनों अष्टमी और नवमी को आनलाइन कन्या पूजन करा रहे हैंं। 2510 रुपये के पैकेज में विद्वान पंडितों से कन्या पूजन और उनको खिलाना के अलावा दक्षिणा,गिफ्ट आदि शामिल है। ईमेल के माध्यम से पूजन का स्थान और पूजन के समय के साथ लिंक भेजा जाता है। जिसके जरिए विडियो पर लाइव पूजा देख कर सकते हैं।