13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: अलविदा जुमे पर मांगी देश में अमन की दुआ

नमाज के दौरान शहर में रूट डायर्वजन किया गया  

Google source verification

मेरठ। रमजान का महीना रहमतों की बारिश कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को अाज इस पाक महीने का चौथा जुमा यानी ‘अलविदा’ होगा। मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कराई गई। मस्जिदों में पहले से ही तैयारियां भी कर ली गई। वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मस्जिदों में नमाजियों के लिए पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह शाही जामा मस्जिद में भी शामियाना और लाउडस्पीकर लगाए गए। वजू के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की गर्इ। जिले की कई मस्जिदों में अलविदा की तैयारियां सुबह से ही तेजी से चल रही थी। नमाजियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए थे। हापुड़ अड्डे की ओर से आना वाले ट्रैफिक को गांधी आश्रम चौराहे से ही मोड़ दिया गया। मस्जिदों में दोपहर 12:15 बजे से नमाज अदा करने का सिसलिल शुरू हुआ जो दोपहर 1:30 बजे तक चला। अलविदा की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को पुराने शहर की यातायात व्यवस्था बदली गई। डायवर्जन व्यवस्था सुबह 10 बजे से नमाज की समाप्ति तक लागू रही। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना पड़ा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..