29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: लोगों ने कहा- मोदी ने किया देश हित में काम, इसलिए जीत का मिला पुरस्कार

भाजपा की जीत पर मेरठवासी खुश हर वर्ग ने कहा- देश के लिए किया काम भारत को सशक्त और सुदृढ़ बनाया

Google source verification

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 में भाजपा को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका मिला है। विपक्षियों के सभी दावे ध्वस्त हो गए। मेरठ में भी भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई हैं। भाजपा की जीत पर मेरठवासियों से जब राय पूछी गई तो उनका कहना कुछ और ही था। उन्होंने भाजपा की जीत का पूरा श्रेय नरेन्द्र मोदी को दिया। बुजुर्ग शिव दयाल ने कहा कि मोदी ने देश के लिए काम किया। बुजुर्गों के लिए काम किया। शिव दयाल का कहना था कि आज देश सुरक्षित हाथों में हैं। विपक्ष के पास पीएम के चेहरे का अभाव था। उनके पास कोई भी पीएम बनने लायक नहीं था। आज देश में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उनके आगे सभी फीके हैं। वहीं शिवा कुमार ने कहा कि देश की सिक्योरिटी मोदी के कार्यकाल में बढ़िया रही है। आतंकी हमलों में कमी आई है। देश में कश्मीर को छोड़कर कहीं भी बम धमाकों की घटनाएं नहीं हुई। कश्मीर में भी आतंकवादियों की मोदी सरकार ने कमर तोड़ दी है। देश में विकास हुआ है। युवक शौर्य ने कहा कि पिछले पांच साल में सशक्त और सुदृढ़ भारत का निर्माण हुआ है। मोदी ने देश की जनता को जो सपना दिखाया था उसको पूरा किया है। अब पांच साल और मिले हैं। इनमें भी वह भारत की तस्वीर को बदल कर रख देंगे। भष्ट्राचार पर भी कुछ हद तक रोक लगी है। कोई घोटाला नहीं हुआ है। सृष्टि नामक युवती ने कहा कि मोदी ने बहुत अच्छे काम किए है। तीन तलाक और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर उनका काम बहुत अच्छा रहा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App