20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चा तेल 30 प्रतिशत तक महंगा, जाने क्या है आज शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल का भाव 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है। जिसके चलते देश की प्रमुख तेल कंपनियों को डीजल में प्रति लीटर 5 रुपए का घाटा हो रहा है। इसी बीच आज सुबह 6 बजे पेट्रोल—डीजल के दाम यूपी के शहरों में अपडेट हुए हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 04, 2023

Petrol diesel Price

आज यूपी के शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव।

आज 4 अक्टूबर को यूपी के प्रमुख नगरों में पेट्रोल डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। सुबह छह बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम अपडेट किए हैं। हालांकि कंपनियों की तरफ से पेट्रोल डीजल के अपडेट किए दामों का आम लोगों की जेब पर कोई असर नहीं पड़ा है। यानी आज 4 अक्टूबर को यूपी के महानगरों में पेट्रोल—डीजल के दाम स्थिर हैं।


आज बुधवार 4 अक्टूबर को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच यूपी में शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों द्वारा आज सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के दाम बदले गए हैं। लेकिन इन बदले दामों का कोई असर आम लोगों पर नहीं पड़ा।

बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिली है। लखनऊ में आज नवंबर के अंतिम दिन पेट्रोल का भाव 96.57 रुपए है। जबकि डीजल का दाम 89.76 रुपए प्रति लीटर है। आज 30 नवंबर को नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.77 रुपए प्रति लीटर है।

मेरठ में 30 नवंबर को पेट्रोल 96.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.49 रुपए है। बुधवार को आगरा में पेट्रोल का दाम 96.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.80 रुपए प्रति लीटर है। वाराणसी में आज 30 नवंबर को पेट्रोल 96.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.87 रुपए है।

गोरखपुर में 30 नवंबर को पेट्रोल 96.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 90.16 रुपए प्रति लीटर है। बरेली में पेट्रोल की कीमत आज बुधवार को 96.67 रुपए है। जबकि डीजल का दाम 89.85 रुपए प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 97.20 रुपए और डीजल का भाव 90.38 रुपए प्रति लीटर है। यूपी में पेट्रोल का औसत दाम आज बुधवार को 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.62 रुपए है।

यह भी पढ़ें : मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, दौराला के गांव इकलौता में खुशी की लहर


बता दें अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हो रही है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 100 डालर के पास पहुंचने वाला है। मंगलवार को कच्चा तेल 98 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों पर पड़ रहा है। डीजल पर प्रति लीटर 5 रुपए का घाटा तेल कंपनियों को उठाना पड़ रहा है। लेकिन सरकार की बिना अनुमति के तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की स्थिति में नहीं है।