1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी 28 मार्च को क्रांतिधरा पर करने जा रहे हैं वेस्ट यूपी की पहली चुनावी रैली

दिल्ली-देहरादून हाइवे पर गांव सिवाया के पास होगी रैली, साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 12:01 PM IST

meerut

पीएम मोदी 28 मार्च को क्रांतिधरा पर करने जा रहे हैं वेस्ट यूपी की पहली चुनावी रैली

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को क्रांतिधरा मेरठ से हुंकार भरेंगे। पहले चरण के मतदान की पश्चिम उप्र में उनकी यह पहली रैली होगी। रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिन्दू वोटरों को साधने का काम करेंगे। मोदी की रैली के लिए इस बार नई जगह का चयन भाजपाइयों ने किया है। इस बार प्रधानमंत्री की रैली दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सिवाया टोल प्लाजा के पास होगी। यह रैली उनकी पहली चुनावी रैली होगी। इससे पहले 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की रैली चुनाव से पहले हुई थी। जो कि मेरठ के बीचों-बीच बने दिल्ली रोड पर हुई थी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: इस महत्वपूर्ण सीट पर टिकट को लेकर शुरू हुर्इ बगावत, वरिष्ठ भाजपा नेता ने कही ये बड़ी बात

28 मार्च की प्रस्तावित रैली में तीन लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। अपनी इस रैली के माध्यम से मोदी पश्चिम उप्र के चुनावी समीकरण को सांधने का काम करेंगे। रैली हाइवे पर इसलिए रखी गई है, जिससे चारों ओर से लोग रैली में आ सकें। एक तरफ मुजफ्फरनगर, दूसरी तरफ बिजनौर, तीसरी तरफ बागपत और चौथी तरफ बुलंदशहर है। सभी की दूरियां रैली स्थल से लगभग बराबर है। इसलिए ही मेरठ में हाईवे पर रैली का स्थान चयन किया गया है। बता दें कि पहले यह रैली स्थल का चयन माधवकुंज और उसके बाद जागृति विहार स्थित राष्ट्रोदय स्थल पर किया गया था, लेकिन भीड़ और जाम को देखते हुए रैली स्थल का चयन हाइवे पर किया गया। यह रैली हाइवे पर भगवती कालेज के पास रखी गई है। रैली स्थल पर सभा की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ेंः मायावती के इस खास सिपाही की पिछले पांच साल में घट गर्इ नगदी, नामांकन के समय दिया एेसा ब्योरा

रैली स्थल पश्चिम उप्र की लगभग दस विधानसभाओं से सीधे जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि रैली स्थल तक पहुंचने में कार्यकर्ताओं को परेशानी नहीं होगी। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि रैली स्थल का चयन कर तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रैली में तीन लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। मेरठ के आसपास ही नहीं बल्कि चार लोकसभा सीट, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर से कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ आएंगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश