13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जान से मारने की धमकी का यह तरीका न तो आपने कभी सुना आैर न ही देखा होगा, पुलिस अफसर भी हैं हैरान

पीड़ित युवक ने सुरक्षा की लगार्इ गुहार, पुलिस अफसरों ने दिया आश्वासन

2 min read
Google source verification
meerut

जान से मारने की धमकी का यह तरीका न तो आपने सुना होगा आैर न ही देखा होगा, पुलिस अफसर भी हैं हैरान

मेरठ। अब तक आपने जान से मारने की धमकी देने के तरह-तरह के उपाय देखे, सुने और पढ़ें होंगे, लेकिन मेरठ के सरधना में जान से मारने की धमकी देने का एक अनोखा तरीका धमकी देने वाले ने निकाला है। जिसे देखकर और पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। धमकी देने वाले बाकायदा धमकी देने के लिए 50 रुपये का उपयोग किया है। इतने ही रुपये धमकी देने वाले बदमाश ने खर्च भी किए हैं। क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों के बीच यह अनोखी तरह की धमकी कोतुहल बनी हुई हैं। पुलिस अधिकारी भी धमकी देने के इस तरीके से हैरान हैं।

यह भी पढ़ेंः पकड़े गए पाक जासूस से अब इस एंगल को लेकर पूछताछ में जुटी सेना, मिल सकती है कर्इ अहम जानकारियां

अज्ञात बाइक सवार थमा गया पचास रुपये

सरधना क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार ने एक युवक को पचास के नोट पर लिखकर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद दहशत में आए पीड़ित ने थाने में अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। दबथुवा निवासी गौरव पुत्र नरेश के अनुसार शनिवार को सरधना का बाजार में घूम रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने उस पर पचास का नोट फेंककर मारा। गौरव के अनुसार हेलमेट पहने हुआ बाइक सवार नोट फेंकने के बाद फरार हो गया। गौरव ने नोट को खोलकर देखा तो उस पर गौरव को जान से मारने की धमकी लिखी थी। घटना के बाद दहशत में आए गौरव ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः दरोगा से भाजपा पार्षद की मारपीट में मुकदमे दर्ज हुए तीन, गिरफ्तारी हुर्इ एक ही, इसके पीछे ये वजह आयी सामने

बदमाशों ने चोरी की कर्इ वारदातें की

बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व कस्बे में कोरी समाज के रविन्द्र और कृष्णपाल के घर चोरी हो गई थी। जिसके बाद क्षेत्र के निवासी सजग हो गए। दो दिन पूर्व बदमाशों ने फिर से कस्बे में स्थित एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया तो क्षेत्रवासी बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। बदमाशों का पीछा करने वालों में गौरव भी शामिल था। वहीं बदमाश अपने मंसूबो में कामयाब नहीं हो सके। घटना के पीछे उक्त बदमाशों के शामिल होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। हालांकि दहशत में आए परिवार के लोगों ने युवक को कस्बे से बाहर किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया है।