1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में रची जा रही थी सहारनपुर को फिर से जलाने की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया नाकाम

वेस्ट यूपी में 'मिशन बवाल' में होनी थी दो जातियों के नेताआें की हत्या, दलितों की मदद के नाम हो रही थी आर्थिक मदद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 14 May 2018, 6:03 PM IST

Saharanpur hinsa

मेरठ. पशिचमी उत्तर प्रदेश में दलितों को इमोशनल ब्लैकमेलिंग के जरिए उन्हें भड़काकर अपने 'मिशन बवाल' को सफल बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मिशन की फंडिंग के लिए आर्थिक मदद करने का बहाना लिया जा रहा था। भीम आर्मी के कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 'मिशन बवाल' के तहत मेरठ आैर सहारनपुर में दो अलग-अलग जातियों के नेताआें की हत्या की साजिश थी,ताकि उपद्रव होने से कैराना-नूरपुर उपचुनाव के साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को भी प्रभावित किया जा सके। एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस साजिश के बारे में बताने वाले आरोपियों को भी पेश किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने उन दोनों नेताओं के नाम नहीं बताए, जिनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी, लेकिन इन दोनों नेताओं को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है। एडीजी ने प्रेस वार्ता में एक आॅडियो भी सुनार्इ, जिसमें आरोपी नितिन आैर राहुल बातचीत कर रहे हैं आैर इसमें हल्ला बोल का जिक्र किया गया है, साथ ही सचिन वाालिया की मौत का बदला लेने के लिए भी तैयार रहने के लिए कहा गया है।


यह वीडियो भी देखें- प्रेमी युगल ने थाने में खाया जहर ,दोनों की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें- कैराना-नूरपुर उपचुनाव में वो के लिए गुप्त रणनीति पर काम कर रहे थे नेता, पुलिस ने फेरा पानी

क्राइम ब्रांच ने छह को गिरफ्तार किया
सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की मौत के बाद जातिगत हिंसा भड़काने और कानून व्यवस्था को बाधित करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है । मेरठ क्राइम ब्रांच ने 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य यह था कि सचिन वालिया की मौत का बदला लिया जाए। किसी नेता की हत्या के बाद सहारनपुर से हिंसा शुरू कर अन्य जिलों में हिंसा करने की योजना बनाना था, पुलिस इस सभी लोगो की जानकारी जुटा रही है और रिमांड पर लेकर पूछताछ करके बाकी लोगों को पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी ने अपने 20 नेताओं को कैराना कूच करने का भेजा फरमान, भाजपा में हड़कंप

दो दर्जन से ज्यादा व्हाट्स एेप ग्रुप
पुलिस लाइन में एडीजी प्रशांत कुमार बताया कि भीम आर्मी से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा वाह्ट्स एेप ग्रुप बनाये हैं, जिसमे 80 से 100 लोग जुड़े बनाए हैं। हाल ही में अभी सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की मौत के बाद ये योजना बना रहे थे किसी नेता की हत्या की जाए और सहरानपुर में जातीय हिंसा की जाए। इसके बाद दूसरे जनपदों में इस तरह की योजना बनाई जाए। पुलिस ने बताया कि ये बड़े पैमाने पर वेस्ट यूपी में हिंसा फैलाना चाहते थे। पुलिस ने अभी तक कुल 6 लोगो को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार सभी पकड़े गए लोगो का भीम आर्मी संगठन से क्या ताल्लुक है इसकी भी जांच की जा रही है। एडीजी ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से वह मोबाइल भी बरामद किए है इन मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली है जिसके सुनने के बाद ये बात सामने आई है कि ये जातीय हिंसा को भड़काने के योजना तैयार कर रहे थे इन्ही मोबाईल के द्वारा इन सोशल मीडिया के ग्रुप्स को संचालित किया जाता था। पुलिस का कहना है कि ग्रुप में सचिन वालिया की हत्या का बदला लेने की बात कही जाती थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही ये लोग किसी की हत्या करके जातीय दंगे भड़काना चाहते थे जिसके असर उप चुनाव पर भी पड़ सकता था फिलहाल पुलिस इनसे और पूछताछ करने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश