24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जेहाद: अब्दुल्ला से अमन बने चार बीवियों के पति ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया

Highlights -नौकरी लगवाने के नाम पर करता था नबालिग लड़कियों को अपने गिरफ्त में -लड़की का अपहरण कर उसका धर्म परिवर्तन कराने की था फिराक में -पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को कब्जे से करवाया मुक्त

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Sep 17, 2020

love-jihad.jpg

Husband

मेरठ। जिले में एक और लव जेहाद का मामला सामने आया है। चार बच्चों के बाप अब्दुल्ला ने अमन चौधरी बनकर 17 साल की किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी नबालिग लड़कियों को नौकरी दिलवाने के नाम पर फंसाया करता था। इससे पहले भी वह कई लड़कियों को फंसा चुका था। आरोपी की चारों बीवियां अलग—अलग रहा करती थी। आरेापी के सिर पर बाल नहीं था इसलिए उसने विंग पहनी हुई थी। खुद को नए उम्र का दिखने के लिए पार्लर जाता था।

घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की है। जहां का रहने वाला अधेड़ अब्दुल्ला ने अमन चौधरी बनकर 17 साल की एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। अब्दुल्ला से अमन चौधरी बने अधेड़ ने किशोरी को बहला—फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कई महीने तक किशोरी की अस्मत से खेलता रहा। इतना ही नहीं अधेड़ ने शारीरिक शोषण करने के साथ ही किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। इस बीच किशोरी गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने पूछताछ की वह टूट गई। जिसके बाद किशोरी के पिता ने अब्दुल्ला के खिलाफ थाना कंकरखेड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

17 वर्षीय छात्रा के पिछले एक माह से गुमसुम रहने लगी। इस पर परिजनों को चिंता हुई उन्होंने कई बार उससे पूछने की कोशिश की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद पिता ने जब उस पर जोर डाटा तो वह रोने लगी। इसके बाद किशोरी ने जो आपबीती सुनाई उसे सुन पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के सभी लोग दंग रहे गये। किेशोरी ने बताया कि बाहर निकलने पर अब्दुल्ला उसका पीछा करता था। इसके बाद वह अपने दोस्त के जन्मदिन में गई तो वह वहां भी आ पहुंचा। इसके बाद उसने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। परिजनों ने रिपोर्ट लिखवाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाने में पूछताछ पर उसकी हकीकत खुलती चली गई।

किशोरी के परिजनों को जब पता चला कि आरोपी दूसरे संप्रदाय का है तो उन्होंने मारपीट करने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने बीच—बचाव कर आरोपी को किशोरी के परिजनों से बचाया। आरोपी से हुई पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले से शादी शुदा है और उसके चार बीवियां हैं। इन चार बीवियों से उसकेा 9 बच्चे भी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी डा0 एएन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।