
पाॅश इलाके में हो रहा था ये काम, छापा मारने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी फेर लिया मुंह, देखें वीडियो
मेरठ। दोपहर को तपती धूप में पुलिस को सूचना मिली कि पाॅश इलाके शास्त्रीनगर में गलत काम हो रहा है। पहले तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। पुलिसकर्मियों ने खुद अपना मुंह दूसरी ओर फेर लिया। कमरे में चार लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक हालात में मिले। पुलिस सभी को एंटी हयूमन ट्रैकिंग के कार्यालय पर ले आई। लड़कियों से पूछताछ चल रही है। वहीं जिन दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उनको जेल भेज दिया गया है।
सेक्स रैकेट चलता मिला
मेरठ के पाश इलाको में अब सेक्स रैकेट का धंधा पैर पसार रहा है। मेरठ के कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया पर पुलिस की सख्ती के बाद अब ये धंधा मेरठ के पाश इलाकों में बढ़ रहा है। शास्त्रीनगर के सेक्टर तीन में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापेमारी की। घर के अंदर सेक्स रैकेट चलता हुआ पाया गया। पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में दो युवक आैर चार युवतियाें को पकड़ा। जबकि घर के अंदर दो अन्य युवतियां भी मिली। उन्होंने आरोप लगाए कि उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही है।
दो युवतियों ने लगाए आराेप
पुलिस ने दो युवतियां बरामद कर बाकी चारों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर के सेक्टर तीन से इन लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पकड़ी गई युवतियों के परिजनों को बुलाया गया है। वहीं दो युवतियों ने आरोप लगाया है कि उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इसकी भी जांच की जा रही है। मकान मालिक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
20 May 2019 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
