27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुत्तों ने बछड़े को भिजवा दिया थाने, इसकी सेवा में जुटा पुलिस का अमला

कोर्इ गौरक्षक नहीं पहुंचा, पुलिस गौशाला भिजवाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 2:28 PM IST

meerut

कुत्तों ने बछड़े को भिजवा दिया थाने, इसकी सेवा में जुटा पुलिस का अमला

मेरठ। योगी राज में खाकी को कैसे-कैसे दिन देखने को मिल रहे हैं। जो खाकी लोगों की बात सुनने से कतराती थी आज उसे थाने में पशुओं की सेवा करनी पड़ रही है। इसकी बानगी मेरठ के फलावदा थाने में देखी जा सकती है। फलावदा थाना क्षेत्र में गांव बजादका जाने वाले मार्ग पर आवारा कुत्तों ने बछड़े पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर कुत्तों से बचाकर लाए गए घायल बछड़े की पुलिस थाने में सेवा कर रही है। पुलिस द्वारा सूचित किए जाने के बावजूद पशु चिकित्सक घायल बछड़े का इलाज करने से कतराते रहे।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

सेवा में जुटी थाना फलावदा की पुलिस

थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि गत रात्रि मवाना-फलावदा मार्ग से बहजादका जाने वाले रास्ते पर कुत्तों के एक झुंड ने बछड़े पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी पशुपालक द्वारा उक्त बछड़े को जंगल में छोड़ा गया था। कुत्तों ने बछड़े को गंभीर रुप से जख्मी कर डाला। उधर, से गुजर रही पुलिस टीम ने किसी तरह बछड़े को कुत्तों के चंगुल से बचाया तथा छोटे हाथी के माध्यम से उसे थाने ले आई। थाना प्रभारी ने प्राथमिक उपचार देने के बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों को बछड़े के इलाज के लिए सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पशु चिकित्सकों ने रात को फोन तक रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई। काफी जद्दोजहद के बाद संपर्क होने पर भी पशु चिकित्सा अधिकारी घायल बछड़े का इलाज करने से कतराते रहे।

यह भी पढ़ेंः क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मुश्किल के दौर से उबारेंगी मेरठ की ये चीजें

थाने में हो रहा बछडे़ का इलाज

बहरहाल, उन्होंने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल बछड़े का उपचार कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाने में उसने का इलाज चल रहा है। बताया गया है कि घायल बछड़े की देखरेख के लिए किसी गौरक्षक ने उसकी थाने आकर सुध नहीं ली। पुलिस को ही थाने में गौ सेवा करनी पड़ रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के बाद बछड़े को गौशाला भिजवाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः नंदा देवी एक्सप्रेस पलटने की नाकाम साजिश के बाद खुफिया एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, इन पर रखी जा रही खास नजर

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग