
मेरठ। वैश्यावृत्ति के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में बदनाम मेरठ का रेड लाइट एरिया जहां पर लडकियों की तस्करी कर लाया जाता है। जिसके बाद उनसे देहव्यापार का धंधा कराया जाता है। इन लडकियों में अधिकांश लडकियां नबालिंग होती है। रेड लाइट एरिया से नाबालिग लड़कियों को बचाने का काम कर रहे हैं। एनजीओ समय-समय पर मेरठ पुलिस को इसकी जानकारी देते रहते हैं। लेकिन फिर भी मेरठ और थाना पुलिस की सरपरस्ति में यहां पर देह व्यापार का धंधा फलफूल रहा है। बता दें कि अभी एक महीने पहले ही कबाड़ी बाजार में छापा मारकर 12 नबालिग लड़कियों को मुक्त कराया था। वहीं गुरुवार को इलाहाबाद की एनजीओ की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। पुलिस ने एक कोठे से चार लड़कियों को आजाद कराते हुए कोठा संचालिका को हिरासत में लिया है।
नौकरी का झांसा देकर लाई गई थी लडकियां
जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद की एनजीओ के पदाधिकारी अपनी दो महिला कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को एसपी सिटी मानसिंह चौहान से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर मेरठ में लाई जा रही युवतियों को कबाड़ी बाजार में बंधक बना उनसे जिस्मफरोशी कराई जा रही है। जिसके बाद एसपी सिटी ने ब्रहमपुरी और एंटी ह्यूमन टैफिकिंग सेल की टीम के साथ कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। पुलिस टीम देखते ही कोठा संचालिकाओं में हड़कंप मच गया और कई कोठा संचालिकाएं कोठां पर लडकियों को भीतर बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गईं।
राजस्थान की चार लड़कियों कराई मुक्त
हालांकि इस के बाद पुलिस ने विमला के कोठे पर रेड करते हुए राजस्थान की चार लड़कियों को मुक्त कराया और कोठा संचालिका विमला को हिरासत में लिया। मुक्त कराई गई युवतियों में कुछ एक का नाबालिग होने का भी अंदेशा है। युवतियों को महिला थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं कोठा संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि युवतियों का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
Published on:
12 Jan 2018 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
