3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूटकेस में जल रही युवती की लाश देख पुलिस के उड़े होश, ग्रामीणों में दहशत; शिनाख्त में छूटे पसीने

बागपत के एक गांव के श्मशान घाट के पास सूटकेस में युवती की लाश जल रही थी। सूटकेस में जलती लाश देख ग्रामीण दहशत में आ गए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब सूटकेस में युवती की लाश जलती देखी तो उनके होश उड़ गए।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 03, 2023

baghpat crime

घटनास्थल की जांच पड़ताल करते पु​लिस अधिकारी और फारेसिंक टीम।

Baghpat News: बागपत में युवती की हत्या कर उसकी लाश सूटकेस में बंद कर जला दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से सूटकेस की आग बुझाकर युवती के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूटकेस में मिली युवती की अधजली लाश की पहचान नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि कहीं दूसरी जगह से युवती के शव से भरा सूटकेस लाकर जंगल में श्मशान घाट के पास जलाया गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सिसाना के जंगल में बने श्मशान घाट के पास की घटना
बागपत जिला मुख्यालय से सटे गांव सिसाना के जंगल में बने श्मशान घाट के पास रात एक युवती का शव सूटकेस में बंदकर जलाया गया। ग्रामीणों ने सूटकेस में युवती का शव जलाए जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और मृतका की शिनाख्त कराने में जुट गई है।

युवती के अधजले शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास
सिसाना गांव के श्मशान घाट के पास सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो उनको एक सूटकेस जलता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जब सूटकेस के पास देखा तो उसके अंदर से शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पास में ही निवाड़ा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिसाना गांव के जंगल में पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद युवती के अधजले शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, अधजले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

श्मशान घाट के पास कूड़े के ढेर में डालकर जला दिया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि शव को सूटकेस में रखकर गाड़ी से लाया गया और श्मशान घाट के पास कूड़े के ढेर में डालकर जला दिया गया।

यह भी पढ़ें : मेरठ के परीक्षितगढ़ में मस्जिद की बुर्जी तोड़ी, मजार को किया तहसनहस; क्षेत्र में तनाव फोर्स तैनात

घटना की सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच-पड़ताल की गई है। इसके अलावा सीओ युवराज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द से जल्द शव की पहचान और घटना के खोलने की बात कही है।

Story Loader