28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्ट बैंक पेमेंट से एक काॅल पर दस हजार रुपये तक घर पर जल्द

डाक विभाग के पोस्ट पेमेट बैंक में खाता भी एक काॅल पर घर पर ही खुलवा सकेंगे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Mar 2018, 1:01 PM IST

meerut

मेरठ। एक काॅल करने पर आप घर बैठे खाता खुलवा सकेंगे आैर जरूरत पड़ने पर घर पर ही अपने खाते से दस हजार रुपये तक पेमेंट ले सकेंगे। यह सुविधा डाक विभाग के पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए लोगों तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है। शहर आैर कैंट के मुख्य डाकघरों में जल्द ही यह बैंक शुरू होने जा रहे हैं। बैंक में पांच बैंकों का स्टाफ होगा। इस बैंक के जरिए यदि लोगों को घर बैठे दस हजार रुपये तक पेमेंट अपने खाते से निकालना है, तो वह व्यक्ति खाता खोले जाने के समय बैंक द्वारा दिए फोन नंबर पर काॅल करेगा। बैंक से पेमेंट देने के लिए वहां का स्टाफ उसके घर पर आकर दस हजार रुपये तक का पेमेंट करेगा।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी के राज में परिषदीय विद्यालय का यह हाल, न बिजली-पानी...शौचालय भी नहीं

मुख्य डाकघरों में खुलेगा बैंक

शहर आैर कैंट मुख्य डाकघर में पोस्ट पेमेंट बैंक खुलने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत हो गर्इ है आैर अप्रैल के आखिर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। यहां तैनात किए गए ब्रांच मैनेजर अमरजीत सिंह ने बताया कि बैंक में पांच लोगों का स्टाफ होगा। इसमें ब्रांच मैनेजर के अलावा सेल्स, मार्केटिंग व आॅपरेशन मैनेजर के साथ-साथ दो अन्य अफसर होंगे। उन्होंने बताया कि एक काॅल पर बैंक के कस्टमर को घर बैठे दस हजार रुपये तक की पेमेंट का भुगतान किया जाएगा। साथ ही यदि किसी को बैंक में एकाउंट खुलवाना है, तो घर से ही एकाउंट खुल जाएगा। इसमें बैंक से लोग आएंगे। फिलहाल सेविंग व करेंट एकाउंट ही बैंक द्वारा खोले जाएंगे आैर लेनदेन एक लाख रुपये तक ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ेंः पुलिस की टीम जब यहां छापा मारा तो मच गर्इ अफरातफरी, हो रहा था यह काम...

बैंक एकाउंट के लिए यह चाहिए

बैंक में एकाउंट खोलने के लिए व्यक्ति को आधार कार्ड आैर पैन कार्ड की जरूरत होगी। दोनों का सीरियल नंबर बताने पर बैंक सिर्फ अंगूठे से ही मिलान करेगा। सेविंग काउंट 50 रुपये में खुलेगा। बैंक एकाउंट दस मिनट के भीतर खुल जाएगा। न्यूनतम बैलेंस की कोर्इ बाध्यता नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ेंः Honour Killing: एनसीसी कैडेट की हत्या कर शव बिटौड़े में जलाया

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग