18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईदगाह में खुदा के सजदे में झुके लाखों सिर, देश में अमन आैर भार्इचारे के लिए मांगी दुआ, देखें वीडियो

मेरठ के शाही र्इदगाह में हुर्इ र्इद की नमाज मस्जिदों के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम शहर में सुबह पांच बजे से हुआ रूट डायवर्जन  

2 min read
Google source verification
meerut

ईदगाह में खुदा के सजदे में झुके लाखों सिर, देश में अमन आैर भार्इचारे के लिए मांगी दुआ, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ सहित देश भर में आज ईद का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेरठ में शाही ईदगाह में नमाज अदा की गई। शाही ईदगाह में जगह पाने के लिए सुबह से ही सफे बिछा दी गई थी। अल सुबह चार बजे से ही ईदगाह पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मेरठ जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी भी ईदगाह पर पहुंचे और लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस बीच पुलिस ने ईद को देखते हुए ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

यह भी पढ़ेंः जलसे में सांप्रदायिक सौहार्द की बातें, मौलाना दे रहे मंदिर आैर हनुमान चालीसा की मिसाल

विभिन्न दलों के लोग रहे मौजूद

ईदगाह पर विभिन्न राजनैतिक दलों के अलावा शहर के प्रमुख लोग भी मौजूद थे। ईद की नमाज सुबह 7.45 पर शुरू हुई। इसके बाद खुतबा पढ़ा गया। खुतबा पढ़ते हुए काजी जैनुस्साजिद्दीन ने कहा कि हर मुस्लिम देश का फर्ज है कि वह ईद पर जकात जरूर निकाले। इस दौरान उन्होंने ईद और जकात के बारे में लोगों को बताया। सपा, बसपा के अलावा रालोद और विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी ईदगाह पर दिखाई दी। लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी।

यह भी पढ़ेंः र्इद पर 'मोदी स्टाइल कुर्ता' बन रहा युवाआें की पसंद, देखें वीडियो

जनपद की 200 स्थानों पर हुर्इ नमाज

ईद-उल-फितर की नमाज के लिए ईदगाह के अलावा जिले की प्रमुख मस्जिदों में खुदा के सजदे में लाखों लोगों ने सिर झुकाए। मेरठ की शाही जामा मस्जिद के अलावा जिले की करीब 200 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा शहर की अन्य छोटी मस्जिदों में भी ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। शहर-ए-काजी जैनुर्राशिद्दीन ने कहा, ईदगाह का अर्थ होता है खुशी की जगह या खुशी का वक्त। यह ऐसी जगह है जहां पर बंदा दो रकात नमाज पढ़कर अल्लाह का शुक्र अदा करता है।

मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा

मुसलमानों के दो सबसे बड़े त्योहारों ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की खुशी ईदगाह में ही मनाई जाती है। पुलिस-प्रशासन ने ईद के मुबारक मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए। बुधवार को मुख्य मार्गों पर पूरा रूट डायवर्ट किया गया है। धार्मिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..