
प्रियंका के आने से यह वोट भी चला जाएगा कांग्रेस को
मेरठ। प्रियंका गांधी को कांग्रेस की महासचिव आैर पूर्वी यूपी की कमान दिए जाने से पूरब में तो पार्टी नेताआें में जबरदस्त उत्साह है ही, वेस्ट यूपी के कांग्रेसियों में भी जोश है। कांग्रेसी नेताआें का कहना है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी के बेस वोटर फिर जुड़ जाएंगे आैर युवा व किसान भी पार्टी के साथ रहेंगे। मेरठ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताआें ने कहा है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस बहुत मजबूत हुर्इ है, इसका विपक्षी दलों में खलबली मच गर्इ है आैर उन्होंने नए सिरे हिसाब लगाना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस का बेस वोट आएगा वापस
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से कांग्रेस के नेताआें व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक पंडित जय नारायण शर्मा का कहना है कि प्रियंका में अजीब आकर्षण है, जो लोगों को अपनी आेर खींचता है। अब पार्टी का बेस वोट भी जुड़ जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. यूसुफ कुरैशी का कहना है कि राहुल गांधी ने प्रियंका को सक्रिय राजनीति में उतारकर तुरुप का पत्ता करार दिया है। उनका कहना है कि इससे पार्टी में बहुत मजबूती बढ़ेगी आैर अल्पसंख्यक समाज भी कांग्रेस से जुड़ने का मन बना रहा है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि भाजपा का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, क्षेत्रीय दल नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बेहतर सोच आैर दूरदर्शिता के कारण ही एेसा हुआ है। अब कांग्रेस यूपी में अच्छा प्रदर्शन करेगी। प्रियंका के आने से कार्यकर्ताआें में बेहद उत्साह है।
Published on:
25 Jan 2019 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
