
मेरठ। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की सुरक्षा में सेंध का मामला गरमाने लगा है। 26 नंवबर (November) को करीब 2 बजे कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में एक अनजान गाड़ी घुस आई। सुरक्षाकर्मियों ने उसकी चेकिंग भी नहीं की। कार सवार लोगों ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद कांग्रेस महासचिव की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए।
लॉन में टहल रही थीं Priyanka Gandhi
दरअसल, 26 नवंबर को एक गाड़ी प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर पहुंची। उस समय वह लॉन में टहल रही थीं। गाड़ी की सुरक्षा कर्मियों ने कोई चेकिंग नहीं की। कार में कई लोग सवार थे। वह संदिग्ध कार मेरठ (Meerut) की है। यह खरखौदा के रहने वाले कांग्रेस नेता शेखर त्यागी की है। कार का नंबर UP 15 CW 0002 है। शेखर की मां का नाम शारदा त्यागी है, जो 63 वर्ष की हैं।
कांग्रेस की पुरानी कार्यकर्ता हैं शारदा देवी
मेरठ के खरखौदा की रहने वाली शारदा देवी कांग्रेस की पुरानी कार्यकर्ता हैं। करीब 40 साल से वह कांग्रेस में हैं। इतना ही नहीं शारदा देवी 90 के दशक में खरखौदा विधानसभा सीट से पार्टी से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उनका कहना कि बीती 26 नवंबर को वह अपनी बेटी के साथ टाटा सफारी कार में प्रियंका गांधी के घर उनसे मिलने पहुंची थीं। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उनसे कोई पूछताछ नहीं की। साथ ही उनकी कार कार की भी तलाशी नहीं ली गई। तत्काल गेट खोल दिया था।
शारदा त्यागी ने जताई आशंका
उन्होंने कहा कि वह प्रियंका गांधी से समय लेने गई थीं। उन्होंने पहले कांग्रेस कार्यालय फोन किया था, जहां से उनका नंबर मिला था। उन्हें नहीं पता था कि वह घर पर हैं। उन्होंने सोचा था कि बच्चे गाड़ी में बैठे रहेंगे और वह उनसे मिलने का समय ले लेंगी, लेकिन वहां कोई चेकिंग नहीं हुई। प्रियंका गांधी वहां आईं तो बच्चे सेल्फी लेने लगे। सुरक्षा में हुई इस चूक में शारदा त्यागी भी हैरान रह गईं। उनका मानना है कि यह प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है। सरकार को प्रियंका गांधी की सुरक्षा बढ़ा देनी चाहिए। ऐसे तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा हटने के कारण ही राजीव गांधी की हत्या हो गई थी।
Updated on:
04 Dec 2019 09:19 am
Published on:
04 Dec 2019 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
