
Ahilyabai Holkar Jayanti आज पाल समाज मेरठ ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 298 वीं जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाली। मेरठ महानगर में पाल समाज द्वारा कई जगहों से देवी अहिल्या बाई होल्कर शोभा यात्रा निकाली।
देवी अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर पहली शोभा यात्रा चौधरी चरण सिंह विवि से जेलचुंगी होते हुए कमिश्नरी पार्क तक निकली गई। दूसरी यात्रा मेरठ के रिठानी से दयामपुर तक निकली। जिसका समापन पाल वाटिका दयामपुर पर हुआ।
इसमें सपा से सरधना विधायक अतुल प्रधान और मेरठ मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने पाल वाटिका पत माता अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पार्क में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पाल समाज ने सपा विधायक अतुल प्रधान का फूल मालाओं से स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धासुमन अर्पित
अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पाल समाज और सपा के वरिष्ठ नेता विजय पाल ने देवी अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता विजय पाल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया। आज पाल समाज उनको अपना आदर्श मानता है।
Published on:
31 May 2023 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
