1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम को मेरठ से गए 24 घंटे भी नहीं हुए, प्राॅपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र का मामला, दो युवकों ने प्राॅपर्टी डीलर के आफिस में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 5:53 PM IST

meerut

मेरठ। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के मेरठ आगमन पर उन्होंने जिले और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर संतोष जताया था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि पिछली अन्य दो सरकारों की अपेक्षा भाजपा के राज में कानून व्यवस्था बहुत बेहतर है। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का जनपद से गए 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि बदमाशों का कहर फिर से शुरू हो गया। बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत रोहटा रोड स्थित एक प्रापर्टी डीलर की दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। हत्या कर बदमाश चेतावनी देते हुए हथियार लहराते हुए फरार हो गए। ताबड़तोड़ चली गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए और कुछ ही देर में इलाके की सड़क पर सन्नाटा पसर गया। दो अप्रैल को सर्वाधिक उपद्रव की घटनाएं इसी थाना क्षेत्र में होने के कारण लोग कुछ समझ नहीं सके और यह अनुमान लगाने लगे कि आज फिर से उपद्रव शुरू हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही सारा मामला समझ आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः इस बार बदरंग आैर बेदम हो गया उत्तर भारत का यह सबसे बड़ा मेला, जानिए इसकी गंभीर वजह!

यह भी पढ़ेंः मेरठ में जेनेरिक दवा लेने वालों में हुर्इ 12 फीसदी की बढ़ोतरी

यह है घटना

घटना लगभग एक बजे की है। कंकरखेड़ा थानाअंतर्गत रोहटा रोड स्थित संगम टावर में शिवा टावर में प्रॉपर्टी डीलर हरेन्द्र चौधरी की शिवा प्रॉपर्टीज के नाम से दुकान है। हरेन्द्र अपने कार्यालय पर बैठै हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक बड़ी तेजी से कार्यालय के भीतर घुसे और हरेन्द्र से बात करने के बाद दोनों ने उन परताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। युवकों को गोलियां चलाते देख लोग दहशत में आ गए। गोली लगते ही हरेन्द्र अपनी कुर्सी से नीचे गिर गए।घटनास्थल पर मौजूद लोगों की माने तो उन्हें सीने में तीन गोलियां लगी हैं। खून से लथपथ हरेन्द्र ने अपने मोबाइल से फोन करने की कोशिश की लेकिन वे फोन नहीं कर सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरेन्द्र को हाइवे स्थित कैलाशी हास्पिटल ले जाया गया जहां पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हरेन्द्र चौधरी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले थे। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपनी रंजिश का लग रहा है। हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश