
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की हुई हत्या का आज शनिवार (28 अक्टूबर) को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले किरायेदार दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की गरफ्तारी के प्रयास जारी है।
किराए को लेकर चल रहा था विवाद
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने आज घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में रीतू (40) पत्नी राम कुमार का शव उसी महिला के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहने वाले एक दंपति के कमरे में मिला था। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर किरायेदार निखिल और उसकी पत्नी आरती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा आरोपी दंपती को देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा हत्या किया जाना स्वीकार किया गया है। मूल रुप से घटना का कारण पिछले कुछ समय से चला आ रहा किरायेदारी का विवाद बताया है।
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह के अनुसार घटना के संबंध में मृतका के पति ने दो लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस की विवेचना में एक और नाम प्रकाश में आया है। फिलहाल इस घटना में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका मकान मालिक से मकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन यानी गुरुवार को भी इसी बात को लेकर उनका रीतू से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद दंपती मकान बंद करने के बाद हापुड़ चला गया।
Updated on:
28 Oct 2023 04:38 pm
Published on:
28 Oct 2023 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
