
लोगों की सुबह आंखें भी नहीं खुली थी कि पहुंच गर्इ बिजली विभाग की टीम, इसके बाद यह हुआ
मेरठ। पीवीवीएनएल ने इन दिनों एक अभियान चला रखा है। इस अभियान के अंतर्गत काफी संख्या में बिजली चोर पकड़े जा रहे हैं। शहर के लोगों की नींद खुलती भी नहीं है कि बिजली विभाग की टीम वहां पहुंचकर चेकिंग शुरू कर देती है आैर टीम को चेकिंग में जो मिलता है उससे उनकी नींद उड़ रही है। बिजली चोरी के खिलाफ इस विशेष अभियान से विभाग शमन शुल्क से मालामाल हो रहा है।
मार्निंग रेड डाल रही विभागीय टीम
पीवीवीएनएल ने बिजली चोरी राेकने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चला रखा है आैर मार्निंग रेड डाल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पकड़ी गई बिजली चोरी के तरीके देख रेड टीम भी हैरान रह गई। किसी ने जमीन के नीचे से तार बिछाकर बिजली चोरी का जुगाड़ किया हुआ था तो कोर्इ पाइप के भीतर से केबिल निकालकर बिजली चोरी कर रहा था। रात को कटिया डालकर बिजली चोरी करने के कारण सुबह पांच बजे के आसपास कर्इ कालोनियों में जब लोग सो रहे होते हैं तो विभागीय टीम चेकिंग करके बिजी चोरी पकड़ रही है। इससे काफी घरों में बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है।
टीम ने 26 जगह बिजली चोरी पकड़ी
मास रेड अभियान के तहत 128 संयोजन चेक किए गए, जिसमें 26 प्रकरणों में विद्युत चोरी पकड़ी गयी। 23.77 लाख की राजस्व वसूली की गयी। कंकरखेड़ा में विद्युत चोरी की रोकथाम व पूर्व में विद्युत देय बिल न जमा किए जाने पर काटे गए विद्युत संयोजनों को चेक किया गया। जिसमें छोटेलाल तेलमंडी कासमपुर के घरेलू संयोजन को चेक करने पाया कि इस उपभोक्ता ने अपने स्वीकृत विद्युत संयोजन के अतिरिक्त एक अन्य दो कोर के काले रंग का केबिल डालकर अपने घर परिसर में विद्युत आपूर्ति की हुई है। मौके से बामुश्किल 3 मीटर केबिल कब्जे से लिया गया।
Published on:
4 Jul 2018, 2:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.