5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway Good News: रेलवे ने इन ट्रेनों का किराया किया कम, अब इतनी दूरी के लिए 10 रुपए लगेगा

Railway Good News: रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। छोटी दूरी तक करने वालों को ज्यादा किराया देना पड़ता था। अब रेलवे बोर्ड ने जनरल ‌टिकट पर 50 किलोमीटर पर 10 रुपये किराया कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Upendra Singh

Feb 25, 2024

indian_railway.jpg

indian railway

Indian Railway: रेलवे (Railway) ने कोराना काल से पहले जो जनरल टिकट के किराए लागू किए थे उसको दोबारा लागू किया है। कम किराए की लिस्ट ऑनलाइन एप यूटीएस समेत ऑनलाइन टिकट बुकिंग एप (Online Ticket Booking) और सॉफ्टवेयर में भी अपडेट किया गया है। किराया कम होने की वजह से लाखों की संख्या में ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को लाभ पहुंचेगा और उनके जेब का भार थोड़ा कम होगा।

यूपी की ताजा खबरें: UP News in Hindi


ध्यान देने वाली बात है कि कोराना काल में हर एक रूट पर रेलवे की तरफ से पैसेंजर ट्रेनों के किराए को मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों के हिसाब से किया गया था। इसकी वजह से छोटी दूरी तय करने वाले लोगों भी ज्यादा मूल्य देना पड़ रहा था, लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने जनरल टिकट पर 50 किमी पर किराया दस रुपये किया है, कुल मिलाकर किराया पहले की तरह ही कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सपा सांसद बोले-जितनी मर्जी कानून बना लो; मुसलमान शरीयत ही मानेंगे


मेरठ सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह के मुताबिक पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया अलग-अलग लेने का आदेश जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही यह आदेश लागू कर दिया जाएगा। कोरोना काल से पहले जिस तरह किराया वसूलने की व्यवस्था लागू होगी।