
रेलवे ने व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के सुविधा शुल्क में की बढ़ोत्तरी,सामान भाड़ा भी बढ़ाया
Railways increased wheelchair and stretcher Fee भारतीय रेलवे ने अब स्टेशन पर बुजुर्ग और असहाय लोगों के लिए उपयोग की जाने वाली व्हील चेयर और स्ट्रेचर के सुविधा शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है। मेरठ रेलवे स्टेशन पर बुजुर्गों और रोगियों के लिए व्हील चेयर और स्ट्रेचर की सुविधा के लिए शुल्क की दरों के पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सामान की ढुलाई की दरें भी बढ़ा दी गई है। व्हील चेयर के उपयोग के लिए अब यात्रियों को 100 रुपये और स्ट्रेचर के उपयोग के लिए 120 रुपये शुल्क देना होगा।
स्टेशन पर अब 40 किलोग्राम का सामान ले जाने पर कुलियों को 70 रुपये देने होंगे। कुली को सामान ले जाने में अगर 20 मिनट से अधिक समय लगता है तो उसके बाद प्रत्येक 30 मिनट के लिए 70 रुपये की दर से अलग धनराशि का भुगतान करना होगा। दो पहिए के ठेले से दो क्विंटल तक के सामान के लिए 170 रुपये और दो इसी ठेले पर दो क्विंटल से अधिक के सामान के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा।
बताया जाता है कि कुलियाें और ठेले वालों द्वारा मनमानी रकम वसूलने की शिकायतें सामने आ रही थी। उसी के बाद हर प्लेटफार्म और मुख्य स्थानों पर अब इसको चस्पा किया है। मेरठ सिटी स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि व्हीलचेयर और स्ट्रेचर का सुविधा शुल्क ऊपरी स्तर से ही निर्धारित होता है। डीआरएम स्तर से आए आदेश के बाद ही व्हीलचेयर और स्ट्रेचर सुविधा शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है।
Published on:
01 Nov 2022 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
