
Railways Update : कालका दिल्ली पैसेंजर का संचालन शुरू, रेल यात्रियों को बड़ी राहत
Kalka Delhi Passenger train कालका दिल्ली पैसेंजर का संचालन आरंभ हो गया है। यह ट्रेन जब मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची तो दैनिक यात्रियों ने ट्रेन का स्वागत किया। कोरोना संक्रमण काल में इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया था। 2019 में बंद हुआ ट्रेन का संचालन करीब ढ़ाई साल बाद शुरू हुआ तो यात्रियों को काफी राहत मिली। कालका दिल्ली पैसेंजर ट्रेन पहले की तरह अप और डाउन में अलग रूट पर चलेगी। डाउन में यह कालका से दिल्ली वाया मेरठ होकर जाएगी। जबकि कालका से दिल्ली जाने पर वाया मेरठ होकर नहीं जाएगी।
इस ट्रेन को नए नंबर 14332 पुराना नंबर 54304 से एक्सप्रेस ट्रेन के नाम से चलाया जा रहा है। इसका कालका से चलने का समय सुबह 7ः40 बजे है। इसके बाद यह सभी स्टेशनों पर रुकेगी मेरठ सिटी स्टेशन यह दोपहर 1ः10 बजे पहुंचेगी। दो मिनट मेरठ सिटी पर रूकने के बाद यह दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली पहुंचने का इसका समय दोपहर 3ः35 बजे रहेगा। इस तरह मेरठ वासियों को दिल्ली के लिए एक और ट्रेन मिल गई है। पैसेंजर ट्रेन की तरह यह मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन के संचालन के साथ कोरोना काल में बंद, मेरठ से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा। अप में यह ट्रेन दिल्ली से वाया पानीपत अंबाला होते हुए कालका जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि कालका से दिल्ली के लिए जाने वाली ये पैसेंजर ट्रेन उप्र के अलावा पंजाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई प्रमुख जिलों से होकर दिल्ली पहुंचती है। इसके चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
Published on:
19 Aug 2022 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
