29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: खिली धूप में ठंड से मिली राहत, अब चार दिन बाद बारिश का अलर्ट

Highlights वेस्ट यूपी-एनसीआर में धूप निकलने से तापमान में हुई बढ़ोतरी दिन और रात का तापमान बढ़ने से मौसम में आयी गर्माहट मौसम वैज्ञानिकों ने 8 व 9 जनवरी को बारिश की संभावना जताई  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी-एनसीआर (West UP-NCR) में नए साल (New Year) पर मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले चार दिन में खिली धूप से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मेरठ (Meerut) समेत वेस्ट यूपी (West UP) के कई जनपदों में तापमान बढ़ा है। शनिवार की सुबह अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किय गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब 8 व 9 जनवरी को वेस्ट यूपी-एनसीआर में बारिश (Rain) की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः मानदेय के कारण मिड-डे मील नहीं बनाने की चेतावनी, कर्मचारियों ने जमकर दिखाया गुस्सा, देखें वीडिय

नए साल में मौसम बदला है। दिसंबर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से उलट नया साल शुरु होते ही खिली धूप ने ठंड और कोहरे से राहत दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने 3 व 4 जनवरी को बारिश व ओले की संभावना जताई थी, लेकिन मौसम के बदलाव ने उनके भी पूर्वानुमान को गलत साबित कर दिया। इस समय खिली धूप के साथ कोहरा भी नहीं है। इससे दिन और रात का तापमान सामान्य दिनों की तरह पहुंच रहा है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तामपान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा का रुख उत्तर पश्चिम से पुरवाई होने पर धूप का असर तेज हो रहा है। धूप के कारण लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए।

यह भी पढ़ेंः जहरीले इंजेक्शन देकर पशुओं को देते थे मौत, फिर उनका मांस सप्लाई करते थे होटलों में

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से होने से वेस्ट यूपी-एनसीआर में बारिश नहीं हुई। अब 8 व 9 जनवरी को कई जगह बारिश होने की संभावना है।