
बारिश से 10 डिग्री तापमान गिरा।
शनिवार से शुरू हुई बारिश ने पिछले 43 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 1980 के बाद से मार्च महीने में इतनी जबरदस्त बारिश हुई है। मेरठ में अभी तक 102.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
मेरठ ही नहीं पूरे पश्चिम यूपी मे बारिश का यही हाल है। दो दिन में 102.4 मिली बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 24 और 25 मार्च को बारिश की आशंका जाहिर की है।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक 62.2 मिमी रिकार्ड की गई है।
दो दिन में बारिश 102.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1980 से लेकर अब तक 2023 में सबसे अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। इससे पहले 2015 में 99.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
फसल नुकसान से किसान चिंतित
बेमौसम बारिश के साथ हवा का असर फसल पर पड़ा है। बारिश से गेहूं, आलू और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष के अनुसार ये बारिश फसलों के लिए ठीक नहीं है।
Published on:
22 Mar 2023 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
